Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कुछ लोगों को जमकर फटकार लगाई है. दरअसल, मां बनने के बाद एक्ट्रेसेस के बढ़े हुए वजन को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करते हैं. हाल ही में कैटरीना कैफ के मां बनने के बाद उनके पोस्टपार्टम वजन को लेकर हुई ट्रोलिंग पर परिणीति ने खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने ऐसे कमेंट्स करने वालों को बिल्कुल अनपढ़ वाली सोच बताया है. परिणीति ने कहा कि किसी महिला के शरीर में बच्चे को जन्म देने के बाद बदलाव आना बिल्कुल नॉर्मल बात है. उन्होंने सवाल उठाया कि जिस चीज को एक उपलब्धि की तरह देखा जाना चाहिए, उसे लेकर महिलाओं को ट्रोल क्यों किया जाता है?
बाल कटवाओगे तो छोटे होंगे
एक इंटरव्यू में परिणीति ने समझाया कि शरीर में बदलाव किसी न किसी वजह से होता है. अगर कोई बाल कटवाता है तो बाल छोटे होंगे, छुट्टी मनाने जाता है तो स्किंन पर टैनिंग हो सकती है और जिम जाता है तो बॉडी फिट होती है. उनका कहना है कि जब कोई महिला एक बच्चे को जन्म देती है, तो उसके शरीर पर उस बदलाव के निशान भी हो सकते हैं. ऐसे निशानों को नेगेटिव नजर से देखने के बजाय उन्हें मातृत्व की खूबसूरत निशानी की तरह देखा जाना चाहिए. परिणीति ने कहा कि अगर उन्हें किसी महिला के शरीर पर स्ट्रेच मार्क दिखे तो उनका नजरिया ये होगा कि शायद उसने बच्चे को जन्म दिया है. ये अपने आप में बहुत खूबसूरत बात है.
RAW के ‘जेंटलमैन स्पाईमास्टर’ RN Kao की कहानी, जानें कौन हैं जिनपर फिल्म बना रहे हैं करण जौहर
खुद भी मां बन चुकी हैं
परिणीति चोपड़ा ने बताया कि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा समय नहीं बितातीं. इसी वजह से उन्हें अपने आसपास होने वाली ट्रोलिंग के बारे में बहुत ज्यादा पता भी नहीं चलता. उनके मुताबिक, ऐसी नकारात्मक टिप्पणियां उनके लिए समय की बर्बादी हैं. उन्होंने ये भी कहा कि वो आमतौर पर दूसरे लोगों के शरीर और निजी जिंदगी को लेकर टिप्पणी करने से बचती हैं. वहीं, कैटरीना कैफ के पोस्टपार्टम वजन को लेकर हुई ऑनलाइन ट्रोलिंग के मामले में सलमान खान ने भी नाराजगी जाहिर की है.
सोशल मीडिया पर करियर बनाना है?
परिणीति ने सवाल उठाया कि महिलाओं के शरीर को लेकर इस तरह की बातें करने वाले लोग आखिर चाहते क्या हैं? क्या वो सिर्फ ध्यान खींचना चाहते हैं या सोशल मीडिया पर इसी तरह के कंटेंट के जरिए अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि उनके अनुभव में फिल्म इंडस्ट्री में काम को लेकर बातचीत ज्यादा महत्वपूर्ण होती है. परिणीति जल्द नेटफ्लिक्स की थ्रिलर सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ से एक्टिंग में वापसी करने जा रही हैं. खास बात ये है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग प्रेग्नेंसी के टाइम की थी. इसके लिए उन्होंने मेकर्स के सपोर्ट की तारीफ की.
आलिया की मां ने भी उठाए सवाल
सीरीज में परिणीति चोपड़ा के साथ काम कर रहीं सोनी राजदान ने भी महिलाओं की उम्र और शरीर को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि समाज को ये समझना चाहिए कि उम्र बढ़ना, मां बनना और शरीर का बदलना जिंदगी का हिस्सा है. बात करें परिणीति चोपड़ा की सीरीज के बारे में तो ये 24 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो जाएगी.
Rahul Gandhi के कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन ने कैंसिल किए 3 शो
