Home मनोरंजन Dhurandhar की सफलता के बाद Ranveer Singh ने लिया बड़ा संकल्प, बप्पा से किया 1000 बेटियों की पढ़ाई का वादा

Dhurandhar की सफलता के बाद Ranveer Singh ने लिया बड़ा संकल्प, बप्पा से किया 1000 बेटियों की पढ़ाई का वादा

by Preeti Pal 18 September 2026, 12:54 PM IST
18 September 2026, 12:54 PM IST
Dhurandhar की धुआंधार सफलता के बाद Ranveer Singh ने लिया बड़ा संकल्प, बप्पा से किया 1000 बेटियों की पढ़ाई का वादा

Ranveer Singh: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के लिए साल 2026 खुशियों से भरा रहा है. एक तरफ उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके दूसरे पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचाई. वहीं, दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी में भी खुशियां दस्तक दे रही हैं. रणवीर और दीपिका पादुकोण अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं. इन खुशियों के बीच रणवीर सिंह गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पहुंचे. लेकिन इस बार उनके दर्शन की वजह सिर्फ निजी खुशी नहीं थी, बल्कि उन्होंने एक ऐसा संकल्प भी लिया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया.

बप्पा के दरबार में पहुंचे रणवीर

गणेश चतुर्थी के मौके पर रणवीर सिंह सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे. पंडाल में काफी भीड़ थी, लेकिन रणवीर ने आराम से गणपति बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. बाहर मौजूद फैंस ने भी उन्हें घेर लिया. रणवीर ने लोगों का अभिवादन किया. वहीं, रणवीर ने बताया कि पिछले एक साल में उनके परिवार के लिए काफी खुशियां आई हैं. इसलिए वो बप्पा को धन्यवाद देने और आने वाले समय के लिए आशीर्वाद लेने पहुंचे थे.

बेटियों की पढ़ाई में करेंगे मदद

इस धार्मिक यात्रा को रणवीर ने एक सामाजिक संकल्प से भी जोड़ दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़ने और 1000 बेटियों की शिक्षा में सहयोग करने का ऐलान किया. रणवीर ने कहा कि वो चाहते हैं कि उनका ये कदम गणपति बप्पा को पसंद आए और उनका आशीर्वाद हमेशा उनके और उनके परिवार पर बना रहे. यानी इस बार रणवीर ने बप्पा से सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन बेटियों के भविष्य के लिए भी आशीर्वाद मांगा, जिनकी पढ़ाई इस पहल के जरिए आगे बढ़ेगी.

बिहार के 400 साल पुराने मंदिर की कहानी है Vvaan, जानें क्या है फिल्म का कनेक्शन

सेवा का नया रंग

रणवीर सिंह के लिए ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी बहुत ही खास रही. फिल्म की सफलता ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी है. ऐसे समय में 1000 बेटियों की शिक्षा का संकल्प लेना अपने आप में बड़ी बात है. वैसे, फिल्मी सितारों का सामाजिक अभियानों से जुड़ना कोई नई बात नहीं है. हालांकि, रणवीर का ये ऐलान इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने इसे अपने गणपति दर्शन और व्यक्तिगत खुशियों के साथ जोड़ा. उनके इस कदम को सोशल मीडिया पर काफी तारीफ मिल रही हैं.

रणवीर के लिए डबल खुशी

रणवीर सिंह की जिंदगी में इस समय प्रोफेशनल और पर्सनल, दोनों मोर्चों पर खुशियां हैं. ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब वो अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर भी बिजी हैं. इसके साथ ही दीपिका पादुकोण के साथ उनके दूसरे बच्चे के आने की खबर ने परिवार में खुशी का माहौल बना दिया है. ऐसे में लालबागचा राजा के दरबार में रणवीर का पहुंचना उनके लिए एक इमोशनल पल रहा. वैसे, रणवीर की इस पहल ने ये भी दिखाया कि स्टारडम और सफलता के बीच अगर किसी और की जिंदगी को बेहतर बनाने की कोशिश जुड़ जाए, तो खुशी और बड़ जाती है. 1000 बेटियों की शिक्षा में सहयोग का उनका संकल्प इसी सोच की एक मिसाल बनकर सामने आया है.

60-60 लाख लगाकर तीन महिलाओं ने खेला दांव, बदले में मिले 300 करोड़; अब OTT प्लेटफॉर्म की लगी लाइन

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?