Home मनोरंजन Sardarji 3 Trailer: दिलजीत दोसांझ संग दिखेंगी हानिया आमिर, इस फिल्म को लेकर भारत में क्यों मचा बवाल; जानें पूरी खबर

Sardarji 3 Trailer: दिलजीत दोसांझ संग दिखेंगी हानिया आमिर, इस फिल्म को लेकर भारत में क्यों मचा बवाल; जानें पूरी खबर

by Jiya Kaushik 23 June 2025, 11:50 AM IST (Updated 23 June 2025, 12:00 PM IST)
23 June 2025, 11:50 AM IST (Updated 23 June 2025, 12:00 PM IST)
अगर Sardaar Ji 3 का ये शानदार सिलसिला जारी रहा, तो यह फिल्म जल्दी ही पंजाबी सिनेमा की इंटरनेशनल ब्लॉकबस्टर बन सकती है.

Sardarji 3 Trailer: दिलजीत दोसांझ की ये फिल्म ओवरसीज के सिनेमाघरों में 27 जून को रिलीज होगी. इस फिल्म में दिलजीत पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग रोमांस दिखेंगे, मगर भारत में इसको लेकर बहुत बवाल मचा हुआ है. जाने इसके पीछे की वजह.

Sardarji 3 Trailer: दिलजीत दोसांझ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. दिलजीत की इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर लीड रोल में नजर आने वाली हैं. ट्रेलर रिलीज होते ही दिलजीत को ट्रोल किया जाने लगा और यूजर्स ने जमकर नाराजगी जाहिर की.

सिर्फ ओवरसीज में होगी रिलीज, इंडिया में नहीं

दिलजीत ने 22 जून की रात फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “सरदार जी 3, 27 जून को सिर्फ ओवरसीज में रिलीज हो रही है.” ट्रेलर में दिलजीत और हानिया की केमिस्ट्री दिखाई गई है, जिसमें दोनों रोमांस करते नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी, और इसी बात पर यूजर्स भड़क उठे हैं.

यूजर्स का गुस्सा फूटा

ट्रेलर सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा, “दिलजीत ने हानिया को नहीं निकाला, इंडिया को कैंसिल कर दिया.” कई लोगों ने फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों को लेने पर सवाल उठाए हैं, खासतौर पर उस समय जब भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स पर पूरी तरह बैन है.

हानिया समेत कई पाकिस्तानी स्टार्स फिल्म में

‘सरदार जी 3’ में हानिया आमिर के अलावा नासिर चिन्योती, डेनियल खावर और सलीम अलबेला जैसे पाकिस्तानी कलाकार भी नजर आएंगे. हानिया इस फिल्म में दिलजीत की लव इंटरेस्ट होने के साथ-साथ भूत भगाने वाली भूमिका निभा रही हैं.

इंडिया में नहीं दिखेगा ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर भारत में यूट्यूब पर उपलब्ध नहीं है. हालांकि फिल्म के टीजर और गाने अभी भी भारत में देखे जा सकते हैं. फिल्म को अमर हुंदल ने डायरेक्ट किया है और इसमें दिलजीत के साथ नीरू बाजवा, जैस्मिन बाजवा, मानव विज और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं उस एक्टर की कहानी, जिसे हीरो बन नहीं मिली पहचान पर विलेन बनकर करा बॉक्स ऑफिस पर राज!

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?