Home Latest News & Updates स्वास्थ्य का खजाना है लौकी: जानिए कब, कैसे और क्यों करें इसका इस्तेमाल, ना करें सेवन में लापरवाही

स्वास्थ्य का खजाना है लौकी: जानिए कब, कैसे और क्यों करें इसका इस्तेमाल, ना करें सेवन में लापरवाही

by laxmi narayan 20 August 2026, 1:17 PM IST (Updated 20 August 2026, 1:54 PM IST)
20 August 2026, 1:17 PM IST (Updated 20 August 2026, 1:54 PM IST)
स्वास्थ्य का खजाना है लौकी: जानिए कब, कैसे और क्यों करें इसका इस्तेमाल. ना करें सेवन में लापरवाही

Health Tips: आधुनिक जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों के कारण आज हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है. ऐसे में आयुर्वेद और पारंपरिक आहार की ओर लौटना एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. आयुर्वेद में ‘आहार ही औषधि है’ के सिद्धांत को सर्वोपरि माना गया है.

लौकी (Bottle Gourd) को शरीर के लिए एक अत्यंत शीतल, पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर सब्जी बताया गया है. विशेषज्ञों के अनुसार, लौकी न सिर्फ शरीर को ताजगी और संतुलन प्रदान करती है. बल्कि यह ऊर्जा का भी एक बेहतरीन स्रोत है. बारिश के मौसम में बाजार में ताजा लौकी की आवाक भी बढ़ जाती है. ऐसे में इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है. तो आइए जानते हैं कि लौकी का सामान्य जीवन में सही तरीके से प्रयोग कब, कैसे और किसे करना चाहिए.

लौकी का प्रयोग कब करें?

गर्मी और पित्त बढ़ने पर: लौकी की तासीर ठंडी होती है. इसलिए यह शरीर की गर्मी को शांत करने और बढ़े हुए पित्त को नियंत्रित करने में सहायक है.

जलन, एसिडिटी और कब्ज: यदि आप पेट की समस्याओं जैसे एसिडिटी, कब्ज या शरीर में जलन से परेशान हैं. तो लौकी का सेवन आपको राहत दे सकता है.

वजन घटाने और डिटॉक्स के लिए: वजन कम करने की चाहत रखने वालों और शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने (डिटॉक्स) के लिए यह एक उत्तम आहार है.

रात के हल्के भोजन के रूप में: रात के समय हल्का और सुपाच्य भोजन करना चाहिए. जिसमें लौकी की सब्जी या सूप एक बेहतरीन विकल्प है.

बीमारी के बाद पोषण: किसी लंबी बीमारी से उबरने के बाद शरीर को दोबारा पोषण और ताकत देने के लिए लौकी का सेवन काफी मददगार साबित होता है.

लौकी का प्रयोग कैसे करें : (दैनिक आहार में शामिल करने के तरीके) लौकी को आप अपने दैनिक आहार में कई रूपों में शामिल कर सकते हैं. जिसे आप इसे हल्के मसालों के साथ पकाकर सामान्य सब्जी की तरह खा सकते है.

जूस के रूप में: सुबह खाली पेट लौकी का ताजा रस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. स्वाद के लिए इसमें स्वादानुसार शहद या नींबू मिलाया जा सकता है.

सूप के रूप में: लौकी का गर्म सूप सेहतमंद होने के साथ-साथ पचाने में भी काफी आसान होता है.

दाल या खिचड़ी में: दाल या खिचड़ी बनाते समय उसमें लौकी मिलाने से उसकी पौष्टिकता और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं.

लौकी का रायता: लौकी को कद्दूकस और उबालकर दही के साथ मिलाकर रायता तैयार किया जा सकता है. जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है.

लौकी के रस को स्वादिष्ट और सुरक्षित बनाने के टिप्स

सुबह के समय लौकी का जूस पीना बेहद लोकप्रिय है. लेकिन इसे सही तरीके से पीना जरूरी है

कड़वी लौकी से बचें: जूस निकालने से पहले लौकी का एक छोटा टुकड़ा काटकर हमेशा चखें. अगर लौकी कड़वी है. तो उसका जूस बिल्कुल न पिएं, क्योंकि यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.

ताजा जूस ही पिएं: लौकी का जूस निकालने के बाद उसे ज्यादा देर तक खुला न छोड़ें. निकालने के तुरंत बाद (15-20 मिनट के भीतर) इसका सेवन करना श्रेयस्कर माना गया है.

लौकी के प्रमुख लाभ: नियमित रूप से लौकी का सेवन करने से शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं. यह पाचन शक्ति को मजबूत कर कब्ज की समस्या को दूर करती है. कम कैलोरी होने के कारण यह वजन घटाने में सहायता करती है. इसके अलावा, यह हृदय को स्वस्थ रखने, किडनी को डिटॉक्स करने और मूत्र संबंधी समस्याओं में काफी फायदेमंद है. यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाती है और त्वचा में प्राकृतिक चमक लाकर उसे निखारती है.

वजन नियंत्रण और डिटॉक्सिफिकेशन में लौकी की भूमिका

आजकल वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं. जबकि लौकी एक प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प है.इसमें पानी की मात्रा (Water Content) बहुत अधिक होती है और कैलोरी न के बराबर होती है. जब आप लौकी का जूस या सूप लेते हैं. तो यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. जिससे असमय भूख नहीं लगती. साथ ही, इसके नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के आंतरिक अंगों, विशेषकर लिवर और किडनी की गंदगी को साफ (डिटॉक्स) करने में मदद करते हैं.

किसे नहीं करना चाहिए लौकी का सेवन?

लौकी भले ही सेहत के लिए अमृत समान है. लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में इसके अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए. जिन्हें बहुत अधिक ठंड लगती हो या जिनकी प्रकृति ठंडी हो. सर्दी, खांसी, जुकाम या गले में खराश होने पर इसका सेवन न करें. अत्यधिक गैस या पेट फूलने (ब्लोटिंग) की समस्या में इसका अधिक मात्रा में सेवन वर्जित है. लो ब्लड प्रेशर (निम्न रक्तचाप) वाले व्यक्तियों को इसका रस अधिक मात्रा में नहीं पीना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को भी लौकी के रस का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता पर आधारित है. इसे किसी भी तरह से व्यक्तिगत चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार के विकल्प के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. अपनी डाइट में कोई भी बड़ा बदलाव करने या औषधीय रूप में इसका सेवन शुरू करने से पहले हमेशा किसी योग्य डॉक्टर या प्रमाणित आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से परामर्श करें.

घुटनों की कमजोरी और जकड़न को लेकर हैं परेशान? क्या है उपाय, आयुष मंत्रालय ने बताया ये आसान योगाभ्यास

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?