Home लाइफस्टाइल Gold Tops के ये नए डिजाइन हैं कुछ ज्यादा ही खूबसूरत, सूट से लेकर साड़ी तक हर लुक पर लगेंगे शानदार

Gold Tops के ये नए डिजाइन हैं कुछ ज्यादा ही खूबसूरत, सूट से लेकर साड़ी तक हर लुक पर लगेंगे शानदार

by Preeti Pal 20 August 2026, 1:44 PM IST (Updated 20 August 2026, 2:45 PM IST)
20 August 2026, 1:44 PM IST (Updated 20 August 2026, 2:45 PM IST)
Gold Tops के ये नए डिजाइन हैं कुछ ज्यादा ही खूबसूरत, सूट से लेकर साड़ी तक हर लुक पर लगेंगे शानदार

Gold Tops Designs: गोल्ड जूलरी का फैशन कभी पुराना नहीं होता. खासकर कानों में पहने जाने वाले छोटे-छोटे गोल्ड टॉप्स ऐसी जूलरी हैं, जिन्हें रोजाना से लेकर खास मौकों तक आसानी से पहना जा सकता है. आजकल लड़कियां भारी झुमकों की जगह ऐसे हल्के और स्टाइलिश डिजाइन पसंद कर रही हैं, जो खूबसूरत भी दिखें और पहनने में कंफर्टेबल भी हों. अगर आप भी नए गोल्ड टॉप्स खरीदने या बनवाने की सोच रही हैं, तो इन ट्रेंडी डिजाइनों पर नजर डाल सकती हैं.

फ्लोरल डिजाइन

फूलों वाला डिजाइन जूलरी में हमेशा से पसंद किया जाता रहा है. छोटे-छोटे फूलों वाले गोल्ड टॉप्स देखने में बेहद एलिगेंट और खूबसूरत लगते हैं. इन्हें आप ऑफिस, पूजा या रोजाना भी आसानी से कैरी कर सकती हैं.

क्लासिक टॉप्स

गोल शेप के टॉप्स कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते. इनका सबसे बड़ा फायदा है कि ये लगभग हर तरह के आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं. साड़ी हो, सलवार सूट हो या वेस्टर्न ड्रेस, छोटे गोल टॉप्स पूरे लुक को सटल और एलिगेंट बना देते हैं.

नया अंदाज

अगर आप कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो चौकोर शेप वाले गोल्ड टॉप्स अच्छे रहेंगे. इन पर खूबसूरत पैटर्न बने होते हैं, जो इन टॉप्स को मॉडर्न लुक देते हैं. ऐसे डिजाइन आजकल डेली और पार्टी दोनों तरह के लुक के लिए पसंद किए जा रहे हैं.

मम्मी की पुरानी साड़ी को फेंकिए मत! ऐसे बनवाएं ट्रेंडी Co-ord Set और पाएं नया फैशन लुक

पर्ल टॉप्स

गोल्ड और मोती की जोड़ी हमेशा से बहुत क्लासी लगती है. छोटे पर्ल के साथ बने टॉप्स खासकर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ खूब अच्छे लगते हैं. अगर आपको बहुत ज्यादा शाइनी जूलरी पसंद नहीं है, तो ये डिजाइन आपके लिए बढ़िया रहेगा.

स्टोन वाले टॉप्स

अगर आपको थोड़ा पार्टी लुक चाहिए तो छोटे स्टोन या डायमंड लुक डिटेलिंग वाले गोल्ड टॉप्स भी पहन सकती हैं. ये ज्यादा भारी नहीं लगते, लेकिन कानों में पहनने के बाद चेहरे पर अलग चमक जरूर लाते हैं.

मिनिमलिस्ट स्टाइल

अगर आपका स्टाइल मिनिमल, लेकिन स्टाइलिश वाला है, तो बिल्कुल छोटे और सिंपल गोल्ड टॉप्स अच्छे रहेंगे. ऐसे डिजाइन रोजाना पहनने के लिए सबसे कंफर्टेबल होते हैं. आजकल जूलरी का ट्रेंड सिर्फ हैवी डिजाइन नहीं है. ऐसे में गोल्ड टॉप्स खरीदते समय सिर्फ फैशन नहीं, अपने रोजाना के स्टाइल और इस्तेमाल को भी ध्यान में रखें.

Palazzo के ये 8 शानदार डिजाइन बदल देंगे आपका पूरा लुक, सूट पहनकर लगेंगी आलिया भट्ट की तरह क्यूट

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?