Home लाइफस्टाइल Palazzo के ये 8 शानदार डिजाइन बदल देंगे आपका पूरा लुक, सूट पहनकर लगेंगी आलिया भट्ट की तरह क्यूट

Palazzo के ये 8 शानदार डिजाइन बदल देंगे आपका पूरा लुक, सूट पहनकर लगेंगी आलिया भट्ट की तरह क्यूट

by Preeti Pal 20 August 2026, 12:46 PM IST (Updated 20 August 2026, 1:50 PM IST)
20 August 2026, 12:46 PM IST (Updated 20 August 2026, 1:50 PM IST)
Palazzo के ये 8 शानदार डिजाइन बदल देंगे आपका पूरा लुक, सूट पहनकर लगेंगी आलिया भट्ट की तरह क्यूट

Palazzo Mohri Designs: फैशन की दुनिया में आजकल ऐसे आउटफिट्स पसंद किए जा रहे हैं, जो देखने में स्टाइलिश होने के साथ-साथ पहनने में कंफर्टेबल भी हों. ऐसे में अगर आप सिंपल पलाजो की जगह कुछ नया और यूनिक ट्राई करना चाहती हैं, तो प्लाजो के मोहरी डिजाइन पर ध्यान दें. सूट के साथ अच्छा बॉटम आपके पूरे लुक को बदल सकता है. इस तरह के प्लाजो को आप शॉर्ट कुर्ती और इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं. अगर आपको भी अच्छा डिजाइन चाहिए, तो यहां प्लाजो के 6 फैंसी डिजाइन लेकर आए हैं.

लेस वाली मोहरी

अगर आपको सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद है तो पलाजो के नीचे लेस वाली मोहरी ट्राई करें. कॉटन या रेयॉन के प्लाजो पर पतली लेस बहुत खूबसूरत लगती है. ऑफिस या छोटे फैमिली फंक्शन के लिए ये डिजाइन बढ़िया रहेगा.

फ्रिल वाली मोहरी

फ्रिल का फैशन कभी आउट नहीं होता. प्लाजो के नीचे लेयर वाली फ्रिल लगवाकर आप अपने आउटफिट को फैंसी टच दे सकती हैं. खासकर प्लेन प्लाजो के साथ ये डिजाइन काफी ज्यादा अच्छा लगता है.

फ्रंट हैंड पर झटपट लगाएं ये 8 सिंपल Mehndi Design, हाथों की खूबसूरती देखकर सब पूछेंगे कहां से लगवाई

प्रिंटेड मोहरी

अगर आपका आउटफिट बिल्कुल सिंपल है, तो प्रिंटेड मोहरी आपके लुक में एकदम से जान डाल सकती है. फ्लोरल, अजरख प्रिंट्स या छोटे मोटिफ वाले प्रिंट गर्मियों और कैजुअल आउटिंग के लिए सबसे अच्छे रहते हैं.

कट वर्क वाली मोहरी

पार्टी या फेस्टिव लुक के लिए एम्ब्रॉयडरी वाली या कट वर्क वाली मोहरी अच्छी रहती है. गोल्डन या सिल्वर थ्रेड से की गई हल्की कढ़ाई या यूनिक पैटर्न प्लाजो को रॉयल लुक दे सकता है. आप इस तरह के प्लाजो को हैवी कुर्ते के साथ भी पेयर कर सकती हैं.

कंट्रास्ट मोहरी

एक ही रंग का प्लाजो पहनने के बजाय नीचे कंट्रास्ट कलर का प्लाजो भी पहना जा सकता है. इससे आपके लुक और आउटफिट में कलर एड होगा. इसके अलावा आप मोहरी पर भी कंट्रास्ट कलर से अलग स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं.

बटन वाली मोहरी

अगर आपको थोड़ा मॉडर्न लुक पसंद है तो बटन वाली मोहरी भी ट्राई कर सकती हैं. छोटे-छोटे और अलग-अलग डिजाइन के बटन मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं. आप अपने दर्जी से कहकर इस तरह का प्लाजो भी सिलवा सकती हैं.

मम्मी की पुरानी साड़ी को फेंकिए मत! ऐसे बनवाएं ट्रेंडी Co-ord Set और पाएं नया फैशन लुक

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?