Statement Blouses: साड़ी की खूबसूरती सिर्फ उसके कलर, फैब्रिक या डिजाइन से ही नहीं बढ़ती, बल्कि सही ब्लाउज पूरे लुक को स्टाइलिश बना सकता है. अब वो टाइम बीत चुका है जब ब्लाउज सिर्फ साड़ी के साथ पहनने की एक सिंपल जरूरत माना जाता था. आजकल फैशन की दुनिया में स्टेटमेंट ब्लाउज सबसे बड़ा ट्रेंड बन चुके हैं. स्टाइलिश कट, यूनिक नेकलाइन, कॉर्सेट डिजाइन और खूबसूरत डिटेलिंग वाले ब्लाउज किसी भी सिंपल साड़ी को भी डिजाइनर आउटफिट जैसा लुक दे सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपनी साड़ी को नया और ग्लैमरस लुक देना चाहती हैं, तो इन बॉलीवुड और फैशन आइकॉन्स से इंस्पिरेशन जरूर लें.
राधिका अंबानी का कॉर्सेट ब्लाउज
राधिका अंबानी ने अपने वेडिंग रिसेप्शन में गोल्डन साड़ी के साथ मेटल कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज पहनकर सबका ध्यान खींचा था. ये लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का शानदार कॉम्बो था. अगर आप किसी खास फंक्शन पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो कॉर्सेट ब्लाउज बेहतरीन ऑप्शन है.

अनन्या पांडे का कॉलर स्टाइल
अगर आपको सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक पसंद है, तो अनन्या पांडे का कॉलर वाला ब्लाउज शानदार इंस्पिरेशन है. स्टैंडिंग कॉलर, छोटी सी कट आउट नेकलाइन और बो डिटेलिंग ने एक्ट्रेस के पूरे लुक को एलिगेंट और अलग बना दिया.
ईशा अंबानी का जड़ाऊ ब्लाउज
ईशा अंबानी ने अपने ब्लाउज को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया. उनका ब्लाउज जड़ाऊ जूलरी से तैयार किया गया था, जिसमें ट्रेडिशनल जूलरी को फैशन का हिस्सा बनाया गया. रॉयल लुक के लिए आप भी इस तरह का ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं.
5,000 साल पुरानी Bandhani बनी दुनिया की नई फैशन सनसनी, जानें क्यों हर कोई हो रहा है इसका दीवाना
जाह्नवी कपूर का रॉयल लुक
जाह्नवी कपूर ने ब्लैक वेलवेट ब्लाउज के साथ अपने साड़ी लुक को रॉयल टच दिया. हाई कॉलर, क्वीन ऐन नेकलाइन और बैक कट आउट डिजाइन ने इस ब्लाउज को खास बना दिया. लाइट गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और कलरफुल टैसल्स ने उनके लुक में चार चांद लगाने का काम किया.
कियारा आडवाणी का एलीगेंट ब्लाउज
कियारा आडवाणी का स्वीटहार्ट नेकलाइन और स्पेगेटी स्ट्रैप वाला ब्लाउज बहुत ही क्लासी दिख रहा था. शीयर पिंक साड़ी के साथ ये डिजाइन और भी खूबसूरत दिखाई दिया. अगर आप मॉडर्न और फेमिनिन लुक चाहती हैं, तो ये स्टाइल ट्राई कर सकती हैं.

भूमि पेडनेकर का हैल्टर नेक
भूमि पेडनेकर ने हैल्टर नेक ब्लाउज के जरिए दिखाया कि हैवी एम्ब्रॉयडरी भी बहुत स्टाइलिश लग सकती है. क्रिस्टल, स्टोन, बीडवर्क और ओपन बैक डिजाइन ने उनके लुक को ग्लैमरस बना दिया. ये डिजाइन रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी के लिए शानदार है.
खुशी कपूर का टैसल ट्रेंड
खुशी कपूर का एक्वामरीन ब्लाउज अपनी कलरफुल टैसल डिटेलिंग की वजह से खास बना. झूलते टैसल्स और स्कूप नेक डिजाइन ने उनके पूरे लुक को फ्रेश और ट्रेंडी बना दिया. ये स्टाइल यंग लड़कियों के लिए एकदम परफेक्ट है.
सूट की सिंपल मोहरी को कहें बाय-बाय! ये 6 Fancy Bottom मिनटों में बदल देंगे आपका पूरा लुक
