Antique Earring Designs: अगर आप भी अपने इंडियन ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो आज आपके लिए एंटीक इयररिंग्स के बेहतरीन डिजाइन लेकर आए हैं. ये लाइटवेट गोल्ड इयररिंग्स आपको रॉयल और क्लासी लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.
18 May, 2026
शादी के बाद हर नई दुल्हन चाहती है कि उसका हर लुक खास और स्टाइलिश लगे. चाहे फैमिली फंक्शन हो, पहली रसोई, ऑफिस पार्टी या फिर दोस्तों के साथ आउटिंग, हर मौके पर जूलरी लुक को खास बना देती है. इस समर सीजन में एंटीक लटकन वाले लॉन्ग गोल्ड ईयररिंग्स तेजी से ट्रेंड में हैं. खास बात ये है कि ये डिजाइन ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न आउटफिट्स पर भी काफी खूबसूरत लगते हैं. वैसे भी, गर्मियों में भारी जूलरी पहनना अक्सर मुश्किल हो जाता है, इसलिए इस बार हल्के लेकिन रॉयल टच देने वाले लॉन्ग ईयररिंग्स लड़कियों की पहली पसंद बन रहे हैं. आप भी देखें डिजाइन.

टेंपल जूलरी ईयररिंग्स
अगर आपको साउथ इंडियन रॉयल लुक पसंद है तो टेंपल जूलरी डिजाइन वाले एंटीक ईयररिंग्स इस सीजन जरूर ट्राई करें. इनमें देवी-देवताओं वाली बारीक नक्काशी और गोल्ड फिनिश काफी क्लासी लगती है. कांजीवरम साड़ी या सिल्क सूट के साथ ये डिजाइन शानदार लगते हैं.

पर्ल लॉन्ग ईयररिंग्स
इस समर पर्ल और छोटे-छोटे गोल्ड लटकन वाले ईयररिंग्स भी काफी ट्रेंड में हैं. ये डिजाइन चेहरे को लंबा दिखाते हैं. साड़ियों, चिकनकारी सूट और फ्लोरल आउटफिट्स के साथ ये बहुत खूबसूरत लगते हैं.

कुंदन गोल्ड डिजाइन
नई दुल्हनों के बीच कुंदन वर्क वाले लॉन्ग ईयररिंग्स का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. गोल्ड बेस पर रेड, ग्रीन और व्हाइट स्टोन का कॉम्बिनेशन इन्हें रिच लुक देता है. शादी के बाद होने वाले छोटे फंक्शन्स के लिए ये एकदम परफेक्ट हैं.
यह भी पढ़ेंःगर्मियों में सिंपल हेयरस्टाइल को बनाएं सुपर स्टाइलिश, ये 6 Hair Accessories मिनटों में बदल देंगी आपका लुक

झुमका ईयररिंग्स
इन दिनों लॉन्ग चेन के साथ झुमका डिजाइन वाले ईयररिंग्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. ये डिजाइन हेवी नेकलेस के बिना भी आपका लुक कंप्लीट कर देते हैं. आप इन्हें किसी भी फंक्शन और आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं.

एंटीक डिजाइन
जो लड़कियां ट्रेडिशनल में थोड़ा फ्यूजन पसंद करती हैं, उनके लिए ऑक्सीडाइज्ड एंटीक गोल्ड ईयररिंग्स बेस्ट हैं. इन्हें इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस, कॉटन साड़ियों और प्लेन कुर्तों के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है.

फ्लोरल ईयररिंग्स
समर सीजन में फ्लोरल डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं. गोल्ड में बने फ्लोरल पैटर्न वाले लॉन्ग ईयररिंग्स हल्के भी होते हैं और ट्रेंडी भी लगते हैं. डे टाइम फंक्शन्स और ब्रंच पार्टी के लिए ये डिजाइन बढ़िया हैं.
यह भी पढ़ेंः ट्रेडिशनल लुक में दिखें स्टाइलिश और रहें कम्फर्टेबल, Silver Toe Rings के साथ फैशन को दें एथनिक टच
