Home लाइफस्टाइल हरियाली तीज पर साड़ी लुक को बनाना है सबसे स्टाइलिश? ट्राई करें ग्रीन Sleeveless Blouse के ये 6 बैक डिज़ाइन

हरियाली तीज पर साड़ी लुक को बनाना है सबसे स्टाइलिश? ट्राई करें ग्रीन Sleeveless Blouse के ये 6 बैक डिज़ाइन

by Preeti Pal 3 August 2026, 4:25 PM IST (Updated 4 August 2026, 11:13 AM IST)
3 August 2026, 4:25 PM IST (Updated 4 August 2026, 11:13 AM IST)
हरियाली तीज पर साड़ी लुक को बनाना है सबसे स्टाइलिश? ट्राई करें ग्रीन Sleeveless Blouse के ये 6 बैक डिज़ाइन

Sleeveless Blouse: हरियाली तीज आ रही है. इसके साथ ही महिलाओं के बीच एथनिक फैशन का क्रेज भी बढ़ रहा है. इस खास मौके पर ज्यादातर लड़कियां हरे रंग की साड़ी पहनना पसंद करती हैं. लेकिन अगर आप इस बार अपने लुक में थोड़ा ग्लैमरस और मॉडर्न टच जोड़ना चाहती हैं, तो सिर्फ खूबसूरत साड़ी ही नहीं, बल्कि ब्लाउज के बैक डिज़ाइन पर भी ध्यान दें. वैसे, इन दिनों स्लीवलेस ब्लाउज काफी ट्रेंड में हैं. स्टाइलिश बैक ब्लाउज डिज़ाइन आपकी सिंपल साड़ी को भी डिजाइनर लुक दे सकते हैं. ऐसे में अगर आप हरियाली तीज पर सबसे अलग और फैशनेबल दिखना चाहती हैं, तो इन 6 लेटेस्ट बैक डिज़ाइन से आइडिया ले सकती हैं.

डीप यू बैक

अगर आपको एलिगेंट और क्लासी लुक पसंद है तो डीप यू बैक डिज़ाइन सबसे बढ़िया ऑप्शन है. इसके साथ डोरी लगवाकर आप ब्लाउज के डिजाइन को और शानदार बना सकती हैं. इस तरह का ब्लाउझ सिल्क, ऑर्गेंजा और जॉर्जेट साड़ी के साथ बहुत सुंदर लगता है.

बोट नेक

जो लड़कियां सिंपल के साथ स्टाइलिश लुक चाहती हैं, उनके लिए बोट नेट वाला ब्लाउज शानदार रहेगा. इस तरह के ब्लाउज हर तरह की साड़ी के साथ अच्छा लगता है.

क्रिस-क्रॉस स्ट्रैप

यंग और मॉडर्न लुक पसंद करने वाली लड़कियों के लिए ये ब्लाउज डिज़ाइन काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है. पीछे बनी क्रिस-क्रॉस स्ट्रैप्स ब्लाउज को स्टाइलिश लुक देती हैं. अगर आपकी साड़ी सिंपल है, तो ये डिज़ाइन पूरे लुक का स्टाइलिश टच दे सकता है.

हर कोई पूछेगा Blouse कहां से सिलवाया? ट्राई करें ये 6 स्टाइलिश बैक डिजाइन्स, साड़ी लुक में लगेंगी कमाल

पर्ल चेन

अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं, तो पर्ल चेन वाला बैक डिज़ाइन जरूर ट्राई करें. डीप बैक के साथ मोतियों की चेन ब्लाउज को बहुत ग्रेसफुल बना देती है. इसके साथ हैवी झुमके पहनकर आपका फेस्टिव लुक और भी शानदार लगेगा.

बो-नॉट बैक

ब्लाउज डिजाइन में इन दिनों बो नॉट स्टाइल काफी पसंद किया जा रहा है. ब्लाउज के पीछे बड़े फैब्रिक बो की डिटेलिंग इसे क्यूट और यूनिक लुक देती है. ये डिज़ाइन यंग लड़कियों का फेवरेट बन रहा है.

कट-आउट डिज़ाइन

अगर आप कुछ हटकर पहनना चाहती हैं, तो फ्लोरल कट आउट बैक डिज़ाइन अच्छा रहेगा. इसमें पीछे फूलों के शेप का कटवर्क बनाया जाता है, जो ब्लाउज को डिजाइनर टच देता है. ये स्टाइल नेट, टिश्यू और ऑर्गेंजा साड़ियों के साथ सबसे अच्छा लगता है.

सावन में दिखना है सबसे अलग? ट्राई करें Green Suit के 6 लेटेस्ट डिजाइन, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?