Home Lifestyle आमों का राजा ‘हापुस’ क्यों है इतना खास? जानिए किस शहर के Alphonso Mango का दुनिया भर में बजता है डंका

आमों का राजा ‘हापुस’ क्यों है इतना खास? जानिए किस शहर के Alphonso Mango का दुनिया भर में बजता है डंका

by Preeti Pal 22 May 2026, 3:08 PM IST (Updated 22 May 2026, 3:52 PM IST)
22 May 2026, 3:08 PM IST (Updated 22 May 2026, 3:52 PM IST)
आमों का राजा 'हापुस' क्यों है इतना खास? जानिए किस शहर के Alphonso Mango का दुनिया भर में बजता है डंका

Alphonso Mango: गर्मी का मौसम आते ही अगर किसी चीज का सबसे ज्यादा इंतजार होता है, तो वो है आम. भारत में आम सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं का हिस्सा है. चाहे आमरस हो, मैंगो शेक, आइसक्रीम या सीधे पेड़ से तोड़ा गया रसीला आम, इसका स्वाद हर किसी को खुश कर देता है. लेकिन जब बात सबसे खास और प्रीमियम आम की होती है, तो सबसे पहले अल्फांसो मैंगो यानी हापुस आम का ही नाम आता है. इसकी मिठास, खुशबू और पल्प इसे बाकी आमों से बिल्कुल अलग बनाता है. यही वजह है कि अल्फांसो मैंगो दुनिया के सबसे प्रीमियम आमों में गिना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन सा शहर अल्फांसो आम के लिए सबसे ज्यादा फेमस है?

अल्फांसो मैंगो का शहर

रत्नागिरी को अल्फांसो आम की पहचान माना जाता है. यहां की समंदर की हवा, लाल मिट्टी और ट्रोपिकल वेदर मिलकर ऐसे आम पैदा करते हैं, जिनका स्वाद और खुशबू बाकियों से बिल्कुल अलग होती है. रत्नागिरी के अल्फांसो आम भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं. महाराष्ट्र में अल्फांसो आम को प्यार से हापुस कहा जाता है. इसका कलर हल्का केसरिया होता है और इसका गूदा इतना क्रीमी और मुलायम होता है कि एक बार खाने के बाद लोग इसका स्वाद भूल नहीं पाते. यही कारण है कि आम के सीजन में हापुस की डिमांड काफी बढ़ जाती है.

सेहत का खजाना और किसानों के लिए वरदान, जानें भारत के किस राज्य को कहते हैं Amla का महाराज

खासियत

रत्नागिरी के आमों की सबसे बड़ी खासियत उनकी नेचुरल मिठास और कम रेशेदार होना है. यहां के किसानों की ट्रेडिशनल खेती की तकनीक भी इन आमों की क्वालिटी को खास बनाती है. समंदर के किनारे होने की वजह से यहां की नमी और हवा आमों में अलग तरह की खुशबू और स्वाद भर देती है. वैसे, भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आम पैदा करने वाला देश माना जाता है. यहां कई अलग-अलग तरह के आम उगाए जाते हैं. अलग-अलग राज्यों में मौसम और मिट्टी के हिसाब से आमों का स्वाद भी बदल जाता है. हालांकि, उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा आम उत्पादक राज्य है. यहां बड़े लेवल पर आम की खेती होती है और कई जिलों में ये किसानों की आमदनी का मेन सोर्स है.

India के इस शहर में उगता है सफेद सोना, नमक से चलती है यहां की दुनिया; करोड़ों में होता है कारोबार

अलग-अलग किस्में

भारत में अल्फांसो के अलावा दशहरी, लंगड़ा, केसर, चौसा, तोतापुरी, हिमसागर और बंगनपल्ली जैसे कई अलग-अलग तरह के आम उगाए जाते हैं. हर आम की अपनी अलग मिठास, रंग और खुशबू होती है. लेकिन प्रीमियम क्वालिटी और इंटरनेशनल डिमांड के मामले में अल्फांसो सबसे आगे है. इसके अलावा रत्नागिरी के अल्फांसो आमों को GI टैग यानी ज्योग्राफिकल इंडिकेशन का दर्जा भी मिला हुआ है. इसका मतलब है कि इस जगह उगाए गए आमों की अपनी खास पहचान और क्वालिटी है. यह टैग नकली प्रोडक्ट्स से असली रत्नागिरी हापुस को सिक्योर करता है.

महंगा आम

अल्फांसो आम की कीमत बाकी आमों के मुकाबले ज्यादा होती है. इसकी सबसे बड़ी वजह है ये लिमिटेड ही होता है. इसके अलावा इस आम की विदेश में भारी डिमांड रहती है. यूरोप, मिडिल ईस्ट, एशिया और नॉर्थ अमेरिका तक रत्नागिरी के आम एक्सपोर्ट किए जाते हैं.एक्सपोर्ट के लिए आमों को खास तरीके से पैक किया जाता है ताकि उनकी फ्रेशनेस बनी रहे.

सेहत के लिए वरदान

स्वाद के साथ-साथ आम सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल शुगर होती है. गर्मियों में आम खाने से बॉडी को एनर्जी मिलती है. आम से बने शेक, आइसक्रीम, मिठाइयां और डेजर्ट्स भी लोगों को खूब पसंद आते हैं. यही वजह है कि आम को फलों का राजा कहा जाता है.

मीठे रसीले आमों की दीवानी है दुनिया, मिलिए पश्चिम बंगाल के उस शहर से जिसे कहते हैं Mango City

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?