Home लाइफस्टाइल ऑफिस से डिनर तक, ये 8 सॉफ्ट Cotton साड़ियां हर मौके पर देंगी आपको एलिगेंट लुक

ऑफिस से डिनर तक, ये 8 सॉफ्ट Cotton साड़ियां हर मौके पर देंगी आपको एलिगेंट लुक

by Preeti Pal 14 August 2026, 6:33 PM IST
14 August 2026, 6:33 PM IST
ऑफिस से डिनर तक, ये 8 सॉफ्ट Cotton साड़ियां हर मौके पर देंगी आपको एलिगेंट लुक

Cotton Saree: हर लड़की की अलमारी में एक ऐसी साड़ी जरूर होती है, जिसे बाकी साड़ियों के मुकाबले ज्यादा बार पहना जाता है. अक्सर ये वही हल्की-फुल्की कॉटन साड़ी होती है, जो सुबह ऑफिस से लेकर शाम की कॉफी, फैमिली लंच या वीकेंड आउटिंग तक आसानी से साथ निभाती है. न ज्यादा भारी, न ज्यादा बनावटी, बस आराम और स्टाइल का परफेक्ट बैलेंस. जहां सिल्क, हैवी एम्ब्रॉयडरी और पार्टीवेयर साड़ियों का अपना अलग आकर्षण है, वहीं सॉफ्ट कॉटन साड़ी रोज पहनने के लिए परफेक्ट रहती हैं. ऐसे में आज आपके लिए 6 ऐसी कॉटन साड़ियां लेकर आए है, जिन्हें आप अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं.

मलमल कॉटन

अगर आपको बिल्कुल सॉफ्ट कपड़े पसंद है, तो मलमल कॉटन साड़ी बेस्ट रहेगी. ये बहुत हल्की होती है, इसलिए गर्मियों के सीजन के लिए बेस्ट है. ऑफिस या दिन के किसी कैजुअल प्लान के लिए हल्के रंगों वाली मलमल साड़ी शानदार रहती है.

हैंडलूम कॉटन

हैंडलूम कॉटन अपने खूबसूरत क्राफ्टमैनशिप की वजह से सबका दिल जीत लेता है. यही वजह है कि ये ऑफिस और फॉर्मल लुक के लिए बेहतरीन है. इंडिगो, अर्थी ब्राउन या मैडर रेड जैसे रंग वाली हैंडलूम साड़िया अब यंग लड़कियों की भी पसंद बन रही हैं.

तीज पर बाजार से नहीं, घर पर बनाएं स्वादिष्ट Ghewar, आसान रेसिपी से आएगा हलवाई जैसा स्वाद

जामदानी कॉटन

जामदानी की बारीक बुनाई कॉटन साड़ी को बिना हैवी दिखाए खास बना देती है. अगर आपको ऐसी साड़ी चाहिए जो सिंपल भी लगे और उसमें थोड़ा फेस्टिव टच भी हो, तो ये बढ़िया ऑप्शन है.

कोटा कॉटन

कोटा कॉटन अपनी शीयर बनावट के लिए जाना जाता है. गर्मियों में ये साड़ी बॉडी पर बोझ नहीं लगती. आप इसे मिनिमल जूलरी के साथ स्टाइल करके एकदम फ्रेश लुक क्रिएट कर सकती हैं.

चंदेरी कॉटन

अगर आपको कॉटन का आराम चाहिए लेकिन साड़ी में हल्की चमक भी पसंद है, तो चंदेरी कॉटन पर नजर डालें. इसमें इतनी शाइन होती है कि लुक थोड़ा ड्रेस्ड अप लगे, लेकिन ये पूरी तरह पार्टीवेयर जैसी भी नहीं लगती.

फाइन खादी

खादी साड़ी की खूबी उसकी सादगी में है. हल्के रंग फाइन खादी में बहुत खूबसूरत लगती है. इस तरह की साड़ी को क्लासिक ब्लाउज के साथ पेयर करके ऑफिस लुक क्रिएट किया जा सकता है.

फेस्टिव लुक में चार चांद लगाएंगे Ear Chain वाले झुमके, ये 6 डिजाइन हैं सबसे खास

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?