Home पर्यटन बीच, पार्टी और कल्चर का मैजिक! 5 महीने में 46 लाख टूरिस्टों की पहली पसंद बना Goa

बीच, पार्टी और कल्चर का मैजिक! 5 महीने में 46 लाख टूरिस्टों की पहली पसंद बना Goa

by Preeti Pal 20 June 2026, 10:16 AM IST (Updated 20 June 2026, 10:18 AM IST)
20 June 2026, 10:16 AM IST (Updated 20 June 2026, 10:18 AM IST)
बीच, पार्टी और कल्चर का मैजिक! 5 महीने में 46 लाख टूरिस्टों की पहली पसंद बना Goa

Goa Tourism: अगर आप भी छुट्टियों के लिए किसी खास जगह की तलाश में हैं, तो गोवा अब पहले से कहीं ज्यादा लोगों की पसंद बनता जा रहा है. साल 2026 के शुरुआती 5 महीनों में गोवा ने टूरिज्म सेक्टर में शानदार परफॉर्म किया है. जनवरी से मई के बीच गोवा में 46 लाख से ज्यादा टूरिस्ट पहुंचे. गोवा टूरिज्म डिपार्टमेंट ने हाल ही में आंकड़े जारी किए हैं. उनके मुताबिक, जनवरी से मई 2026 के बीच गोवा में टोटल 46,39,165 टूरिस्ट पहुंचे. ये संख्या पिछले साल की तुलना में 0.39 प्रतिशत ज्यादा है. इनमें 44,37,018 इंडियन टूरिस्ट शामिल रहे, जबकि बाहर से आने वाले लोगों की संख्या 2,02,147 बताई गई है.

गोवा की पॉपुलैरिटी

खास बात ये है कि सिर्फ मई महीने में ही 9,69,090 टूरिस्ट गोवा पहुंचे. ये आंकड़ा मई 2025 के मुकाबले 4.53 प्रतिशत ज्यादा है, जो ये साबित करता है कि गोवा की पॉपुलैरिटी लोगों के बीच लगातार बढ़ रही है. स्टेट के पर्यटन मंत्री रोहन खांटे के मुताबिक, इस बढ़ते टूरिज्म की बड़ी वजह अच्छी कनेक्टिविटी, अलग-अलग टूरिज्म एक्सपीरियंस और लोगों का बढ़ता भरोसा है. उन्होंने कहा कि गोवा सिर्फ अपने खूबसूरत बीचों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने कल्चर, विरासत, स्प्रिचुअल साइट्स, वेलनेस प्रोग्राम, रूरल लाइफ का एक्सपीरियंस , कलरफुल फेस्टिवल और टेस्टी लोकल फूड के लिए भी लोगों को अट्रैक्ट कर रहा है.

Kailash Mansarovar जर्नी की पूरी गाइड! कैसे पहुंचें, कितना आएगा खर्च और किन बातों का रखें ध्यान

हर जगह को जानने की कोशिश

यही वजह है कि अब टूरिस्ट सिर्फ बीच पर टाइम बिताने तक नहीं हैं, बल्कि गोवा के अलग-अलग पहलुओं को भी करीब से जानना चाहते हैं. इससे टूरिज्म का प्रोफिट स्टेट के अलग-अलग इलाकों और लोकल कम्युनिटीज तक पहुंच रहा है. टूरिज्म डिपार्टमेंट का कहना है कि इंडियन टूरिस्ट अभी भी गोवा टूरिज्म की सबसे बड़ी ताकत बने हुए हैं. वहीं, इंटरनेशनल टूरिस्टों को अट्रैक्ट करने के लिए एयर कनेक्टिविटी, चार्टर फ्लाइट्स और क्रूज़ टूरिज्म को लगातार स्ट्रॉन्ग किया जा रहा है. गोवा का एयरपोर्ट सिस्टम भी इसमें बड़ा रोल प्ले कर रहा है. डाबोलिम एयरपोर्ट और मोपा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वजह से देश और विदेश के लोगों के लिए गोवा पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा ईजी हो गया है. डायरेक्टर ऑफ टूरिज्म केदार नाइक का मानना है कि साल 2026 के पहले 5 महीनों में इतने सारे टूरिस्ट्स का आना गोवा के टूरिज्म सेक्टर की मजबूती को दिखाता है. उन्होंने कहा कि डिपार्टमेंट का फोकस टूरिस्ट्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर है.

News Source: PTI

South India की इन 10 शानदार जगहों पर घूम आए तो समझिए भारत का असली खजाना देख लिया

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?