Home Lifestyle सही आउटफिट से बढ़ेगी आपकी खूबसूरती, जानें मेहंदी से रिसेप्शन तक Indian Wedding में क्या पहनें

सही आउटफिट से बढ़ेगी आपकी खूबसूरती, जानें मेहंदी से रिसेप्शन तक Indian Wedding में क्या पहनें

by Preeti Pal 2 June 2026, 10:39 AM IST (Updated 2 June 2026, 11:14 AM IST)
2 June 2026, 10:39 AM IST (Updated 2 June 2026, 11:14 AM IST)
सही आउटफिट पहनकर और बढ़ जाएगी आपकी खूबसूरती, जानें मेहंदी से रिसेप्शन तक Indian Wedding में क्या पहनें

Indian Wedding Dresses: इंडियन वेडिंग सिर्फ एक दिन का फंक्शन नहीं होती, बल्कि ये कई कलरफुल रस्मों और सेलिब्रेशन की शानदार जर्नी है. मेहंदी, हल्दी, संगीत, फेरे, रिसेप्शन और शादी के बाद की पार्टियां, हर फंक्शन का अपना अलग जलवा और ड्रेस कोड होता है. ऐसे में सही आउटफिट चुनना बहुत जरूरी हो जाता है, ताकि आप हर मौके पर स्टाइलिश दिखें.

मेहंदी फंक्शन

मेहंदी फंक्शन शादी की सबसे खूबसूरत रस्मों में से एक है. मेहंदी लगवाने के लिए लड़कियों को काफी देर तक बैठना पड़ता है. यही वजह है कि लाइटवेट और कंफर्टेबल कपड़े इस फंक्शन के लिए बेस्ट रहते हैं. अगर आप मेहमान हैं तो प्रिंटेड कुर्ता सेट या शरारा पहन सकती हैं. ग्रीन, येलो, ऑरेंज और पिंक जैसे रंग इस मौके पर खूब जंचते हैं. ब्राइड के लिए पीला या हरा रंग का लहंगा या अनारकली अच्छा ऑप्शन है. फ्लोरल जूलरी इस लुक को और खूबसूरत बना देती है.

संगीत नाइट

संगीत वो फंक्शन है जहां डांस, म्यूजिक और शानदार परफॉर्मेंस का माहौल होता है. इसलिए यहां थोड़ा ग्लैमरस लुक कैरी करना सही रहता है. गेस्ट के लिए सीक्विन वाला अनारकली, हेवी लहंगा या स्टाइलिश साड़ी अच्छा ऑप्शन हैं. वेलवेट, सिल्क, नेट और सीक्विन जॉर्जेट जैसे फैब्रिक इस मौके की रौनक बढ़ाते हैं. कलर्स की बात करें तो ज्वेल टोन, मेटैलिक शेड्स और डार्क फेस्टिव कलर्स इस मौके के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं.

किटन से लेकर वेजेज तक, इस समर ट्राई करें ये 4 ट्रेंडी Heel; देंगी फैशन और कंफर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

शादी के फेरे

दुल्हन के लिए रेड कलर आज भी सबसे पॉपुलर है. हालांकि, अब कई दुल्हनें मैरून, आइवरी, पीच, गोल्ड और ब्लश पिंक जैसे मॉर्डन कलर भी चुन रही हैं. ब्राइडल सिल्क, वेलवेट, रॉ सिल्क और हैवी नेट वाले आउटफिट्स पर जरी, गोटा पट्टी, कुंदन और बीड वर्क की कारीगरी बहुत ज्यादा खूबसूरत लगती है. मेहमानों के लिए सिल्क या जॉर्जेट साड़ी, हेवी अनारकली या लहंगा अच्छा रहता है.

रिसेप्शन

रिसेप्शन आमतौर पर शादी का सबसे स्टाइलिश और ग्रेंड प्रोग्राम होता है. इस मौके पर हेवी कढ़ाई वाला लहंगा, डिजाइनर सिल्क साड़ी या एथनिक गाउन शानदार लुक देता है. ज्वेल टोन, मेटैलिक शेड्स, ग्लिटर और सीक्विन वाले आउटफिट्स यहां पूरी तरह फिट बैठते हैं. साथ ही ये वो मौका है जब आप अपनी सबसे खूबसूरत और स्टेटमेंट जूलरी पहनकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच सकती हैं.

Cannes से लेकर Bollywood तक छाया Dupatta Saree का ट्रेंड, जानें क्यों हर फैशन लवर हो रहा है इसका दीवाना

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?