Saree Colours for Summer: गर्मियों का मौसम आते ही फैशन की दुनिया में भी कलर्स का ट्रेंड बदलने लगता है. डार्क कलर्स की जगह हल्के, सॉफ्ट और फ्रेश शेड्स लड़कियों की पहली पसंद बन जाते हैं. खासकर साड़ी पहनने की शौकीन लड़कियों के लिए सही कलर का सिलेक्शन न सिर्फ लुक को स्टाइलिश बनाता है, बल्कि पूरे दिन कंफर्टेबल भी फील कराता है. ऐसे में अगर आप इस समर सीजन अपनी साड़ी कलेक्शन को अपडेट करना चाहती हैं, तो इन 6 खूबसूरत कलर्स को ट्राई करना ना भूलें. ये कलर न सिर्फ ट्रेंड में हैं, बल्कि हर उम्र की लड़कियों पर खूबसूरत भी लगते हैं.

पाउडर ब्लू
गर्मियों में पाउडर ब्लू कलर की साड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं. ये रंग आंखों को सुकून देता है और बहुत फ्रेश भी दिखता है. कॉटन, ऑर्गेंजा या लिनन फैब्रिक में पाउडर ब्लू साड़ी दिन के फंक्शन और ऑफिस दोनों के लिए परफेक्ट रहती है.

मिंट ग्रीन
मिंट ग्रीन कलर इन दिनों फैशन इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है. ये कलर न ज्यादा शाइनी होता है और न ही बहुत लाइट. साथ ही ये हर स्किन टोन पर खूबसूरत भी दिखता है. गर्मियों की शादी, ब्रंच पार्टी या फैमिली गेट-टुगेदर के लिए ये एक शानदार कलर ऑप्शन है.

ब्लश पिंक
अगर आप सॉफ्ट और फेमिनिन लुक चाहती हैं तो ब्लश पिंक कलर की साड़ी आपके लिए परफेक्ट है. ये कलर चेहरे पर अलग ही निखार लाता है. साथ ही काफी एलिगेंट भी लगता है. हल्की जूलरी और न्यूड मेकअप के साथ ये कलर और ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है.
शादी से लेकर त्योहारों तक, हर फकंशन के लिए परफेक्ट है Pakistani Suit; बस ऐसे करें स्टाइल

लेमन येलो
समर फैशन की बात हो और लेमन येलो का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. ये कलर एनर्जी, खुशी और पॉजिटिविटी का सिंबल माना जाता है. दिन के फंक्शन और त्योहारों में लेमन येलो साड़ी पहनकर आप आसानी से सबसे अलग नजर आ सकती हैं.

लैवेंडर
पिछले कुछ सालों में लैवेंडर कलर ने फैशन लवर्स के दिलों में खास जगह बनाई है. ये कलर रॉयल, मॉडर्न और सॉफिस्टिकेटेड लुक देता है. लैवेंडर साड़ी किसी भी समर पार्टी में आपको स्टाइल क्वीन बना सकती है.

ऑफ व्हाइट
जिन लड़कियों को क्लासिक और मिनिमल फैशन पसंद है, उनके लिए आइवरी और ऑफ-व्हाइट कलर हमेशा बेस्ट रहते हैं. ये कलर आपको बहुत रॉयल लुक देते हैं. गोल्डन बॉर्डर या पेस्टल ब्लाउज के साथ इस रंग की साड़ी बहुत शानदार लगती है.
