Home लाइफस्टाइल Anshula Kapoor की शादी बनी फैशन का सेलिब्रिशन! जान्हवी, सोनम, खुशी से लेकर शनाया तक, हर लुक ने किया फैंस को इम्प्रेस

Anshula Kapoor की शादी बनी फैशन का सेलिब्रिशन! जान्हवी, सोनम, खुशी से लेकर शनाया तक, हर लुक ने किया फैंस को इम्प्रेस

by Preeti Pal 8 July 2026, 2:19 PM IST
8 July 2026, 2:19 PM IST
Anshula Kapoor की शादी बनी फैशन का सबसे बड़ा सेलिब्रिशन! जान्हवी, सोनम, खुशी से लेकर शनाया तक, हर लुक ने किया फैंस को इम्प्रेस

Anshula Kapoor Wedding: कपूर फैमिली की शादियां हमेशा से अपने शाही अंदाज, शानदार सजावट और फैशन स्टेटमेंट के लिए फेमस रहती हैं. इस बार मौका था अंशुला कपूर और उनके लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर की शादी का. प्री-वेडिंग फंक्शन से लेकर मेहंदी, शादी और रिसेप्शन तक, कपूर फैमिली के हर मैंबर ने अपने खास अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया.

अंशुला कपूर का ब्राइडल लुक

शादी के दिन अंशुला कपूर ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी का ऑरेंज और फ्यूशिया कलर का खूबसूरत लहंगा पहना. इस लहंगे पर कशीदा कढ़ाई, फ्लोरल और ट्रेडिशनल पैस्ले डिजाइन था. लेकिन उनके लुक की सबसे खास बात थीं दो अलग-अलग दुपट्टे. पहला बंधनी घरचोला दुपट्टा उनकी पंजाबी रूट्स और रोहन ठक्कर के गुजराती परिवार को रिस्पेक्ट देने के लिए चुना गया था. वहीं, दूसरा गोल्ड टिश्यू और जरदोजी वाला दुपट्टा उनकी मां का 42 साल पुराना दुपट्टा था. इस दुपट्टे ने अंशुला के ब्राइडल लुक को और भी खास बना दिया. उन्होंने पारंपरिक गुलाबी चूड़ा, खूबसूरत कलीरे और रॉयल जूलरी के साथ अपने ब्राइडल लुक को कम्पलीट किया था.

सोनम कपूर का रॉयल अंदाज

फैशन आइकन सोनम कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्टाइल उनके लिए सिर्फ कपड़े नहीं बल्कि एक आर्ट है. उन्होंने डिजाइनर अनामिका खन्ना का आइवरी कलर का प्री-ड्रेप्ड कुर्ता सेट पहना, जिसके साथ पर्पल रंग की शानदार केप ने पूरे लुक में रिचनेस का तड़का लगा दिया. सोनम ने अपनी मां सुनीता कपूर की पुरानी चूड़ियां और अंगूठियां पहनकर इस लुक को यादों से भी जोड़ दिया. पन्ना और पोल्की जूलरी ने एक्ट्रेस के पूरे लुक को एलिगेंट बना दिया.

साड़ी को बनाना है सुपर स्टाइलिश? इन 7 Statement Blouses से मिलेगा सेलिब्रिटी वाला ग्लैमरस लुक

जान्हवी कपूर का ब्राइड्समेड लुक

अपनी बहन की शादी के लिए जान्हवी कपूर ने भी अनामिका खन्ना का कस्टम आइवरी लहंगा चुना. हाथों से बने फ्लोरल मोटिफ, सीक्विन, क्रिस्टल और मोतियों की कढ़ाई वाला ये लहंगा बहुत ही शानदार लग रहा था. डीप नेक ब्लाउज, हल्का नेट दुपट्टा और स्टेटमेंट नेकलेस ने जान्हवी के लुक को किसी प्रिंसेस जैसा बना दिया. उनका सॉफ्ट मेकअप और मिनिमल हेयरस्टाइल इस आउटफिट के साथ पूरी तरह मैच कर रहा था.

खुशी कपूर का पेस्टल मैजिक

खुशी कपूर ने सेज ग्रीन कलर का खूबसूरत लहंगा पहना, जिसमें कलरफुल फ्लोरल कढ़ाई और गोल्ड जरदोजी का शानदार काम किया गया था. उन्होंने हैवी नेकलेस, झुमके और खूबसूरत क्लच के साथ अपने लुक को पूरा किया. उनका ये पेस्टल लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया.

शनाया कपूर का हटके स्टाइल

अगर किसी ने सबसे अलग फैशन स्टेटमेंट बनाया तो वो थीं शनाया कपूर. उन्होंने रंग-बिरंगे प्रिंट वाला सिल्क लहंगा पहना, जिसमें मिरर वर्क और बीड एम्ब्रॉयडरी की गई थी. नोज पिन, पोल्की चोकर और स्टाइलिश ईयर कफ्स ने शनायार के लुक में बोहो वाइब्स एड किया.

रिया कपूर ने पहना पुराना खजाना

रिया कपूर का आउटफिट सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि बहुत इमोशनल भी था. उन्होंने अपनी मां सुनीता कपूर के पुराने कुर्ते और दुपट्टे को नए अंदाज में डिजाइन करवाकर पहना. एंटीक कपड़ों को मॉडर्न लुक देना उनके फैशन सेंस की सबसे बड़ी खासियत बन गया. विंटेज ईयररिंग्स और स्टेटमेंट नेकलेस ने रिया के लुक को और खास बना दिया.

दुल्हन के हाथों पर छा जाएंगे ये 6 पाकिस्तानी Mehndi Design, शादी वाले लुक में लग जाएंगे चार चांद

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?