Home लाइफस्टाइल कुछ इस तरह 43 साल की उम्र में खुद को फिट रखती हैं Katrina Kaif, नो ग्लूटेन, नो रिफाइंड शुगर और नो डेयरी

कुछ इस तरह 43 साल की उम्र में खुद को फिट रखती हैं Katrina Kaif, नो ग्लूटेन, नो रिफाइंड शुगर और नो डेयरी

by Preeti Pal 18 September 2026, 6:59 PM IST
18 September 2026, 6:59 PM IST
नो ग्लूटेन, नो रिफाइंड शुगर और नो डेयरी

Katrina Kaif Fitness Tips: बॉलीवुड की खूबसूरत और फिट एक्ट्रेसेस की बात हो तो कैटरीना कैफ का नाम अपने आप लिस्ट में आ जाता है. लंबे समय से कैटरीना अपनी फिटनेस, टोन्ड बॉडी और डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं. लेकिन उनकी फिटनेस के पीछे सिर्फ जिम में पसीना बहाना नहीं, बल्कि खाने-पीने को लेकर भी काफी अनुशासन है. कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में कैटरीना ने अपनी डाइट और फिटनेस रूटीन को लेकर कई बातें शेयर की थीं.

सबसे बड़ा नियम क्या है?

कैटरीना कैफ ने बताया था कि वो अपनी डाइट में एक खास नियम को करीब 95 प्रतिशत तक फॉलो करती हैं. उनका फूड फॉर्मूला काफी क्लियर है. यानी नो ग्लूटेन, नो रिफाइंड शुगर और नो डेयरी. यानी कैटरीना की प्लेट में ऐसी चीजों की एंट्री ना के बराबर रहती है. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि वो हर वक्त खाना को लेकर सख्त रहती हैं. उनका फोकस एक ऐसी डाइट पर है जिसे वो लंबे समय तक अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकें.

कार्ब्स से नहीं कोई दुश्मनी

आजकल फिटनेस की दुनिया में कार्बोहाइड्रेट को लेकर तरह-तरह की बातें होती हैं. कई लोग वजन कम करने के लिए कार्ब्स को पूरी तरह छोड़ने की सलाह देते हैं. लेकिन कैटरीना की सोच इस मामले में थोड़ी अलग है. उन्होंने साफ कहा था कि कार्ब्स खराब नहीं हैं. ना ही उन्हें पूरी तरह हटाने की जरूरत नहीं है. यानी चावल या इडली जैसी चीजें भी फिटनेस के लिए अच्छी हो सकती हैं. फोकस बस संतुलित खान-पान और अपनी जरूरत के हिसाब से खाने होना चाहिए. यही बात कैटरीना की डाइट को बाकी कई ट्रेंडिंग डाइट प्लान से अलग बनाती है. कैटरीना के लिए फिटनेस का मतलब सिर्फ खाना कम करना नहीं, बल्कि शरीर को सही तरीके से पोषण देना भी है.

Kareena और Prithviraj की दमदार टक्कर, जानें कैसी है कानून और इंसाफ के बीच फंसी कहानी

हफ्ते में 6 दिन वर्कआउट

अब आते हैं उस हिस्से पर जहां ज्यादातर लोगों की फिटनेस की कहानी जाकर रुक जाती है और वो है वर्कआउट. कैटरीना ने बताया था कि उन्हें ट्रेनिंग करना पसंद है और वो आमतौर पर हफ्ते में 6 दिन कम से कम 45 मिनट वर्कआउट करने की कोशिश करती हैं. उनके लिए एक्सरसाइज सिर्फ बॉडी शेप बनाए रखने का तरीका नहीं, बल्कि अपने शरीर का ख्याल रखने का हिस्सा भी है. उनकी फिटनेस रूटीन में समय-समय पर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, पिलाटेस, योगा और डांस बेस्ड वर्कआउट शामिल रहे हैं. यानी एक ही एक्सरसाइज पर टिके रहने के बजाय उनकी ट्रेनिंग में अलग-अलग तरह की एक्टीविटी का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.

वेट और स्ट्रेंथ एक साथ

कैटरीना की फिटनेस अप्रोच का सबसे दिलचस्प पहलू यही है कि इसमें सिर्फ वजन कम करने या पतला दिखने पर जोर नहीं है. स्ट्रेंथ, फ्लेक्सिबिलिटी और ओवरऑल फिटनेस भी उनके रूटीन का हिस्सा हैं. इससे एक बात साफ होती है कि फिटनेस का मतलब सिर्फ मशीन पर घंटों दौड़ना नहीं है. सही ट्रेनिंग और अपनी बॉडी के हिसाब से एक्सरसाइज चुनना ज्यादा जरुरी है.

गणपति सेलिब्रेशन में कैटरीना

हाल ही में कैटरीना कैफ अंबानी फैमिली के घर हुए गणेश चतुर्थी के फंक्शन में पति विक्की कौशल के साथ नजर आईं. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके लुक और बॉडी में आए बदलावों को लेकर चर्चा शुरू हो गई. कुछ लोगों ने उनके पुराने और नए लुक की तुलना भी की. हालांकि, कई फैन्स ने कैटरीना का सपोर्ट भी किया. कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे के जन्म के बाद बॉडी में बदलाव होते ही हैं. इस तरह से किसी महिला को उसकी बॉडी की वजह से ट्रोल करना बिल्कुल गलत है.

Hanuman Ansh और Dhurandhar को हराकर Oscars 2027 की रेस में आगे निकली ये फिल्म

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?