Pakistani Mehndi Designs: शादी का सीजन आते ही होने वाली दुल्हनों की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. आउटफिट, जूलरी और मेकअप के साथ मेहंदी भी ब्राइडल लुक का खास हिस्सा होती है. पिछले कुछ टाइम से इंडियन ब्राइड्स के बीच पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन्स का क्रेज काफी बढ़ा है. इन डिजाइन्स की खासियत उनका बारीक पैटर्न, रॉयल लुक और एलिगेंट स्टाइल हैं, जो हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए परफेक्ट हैं. पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉर्डन ऑर्ट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं. यही वजह है कि आज ज्यादातर इंडियन ब्राइड्स अपने खास दिन के लिए पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन सिलेक्ट कर रही हैं.
फुल हैंड मेहंदी
अगर आप अपनी शादी के लिए हैवी और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो फुल हैंड पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. इसमें हथेली से लेकर कोहनी तक बारीक डिजाइन बनाया जाती है, जो दुल्हन के हाथों को खूब खिलता है.

जालीदार पैटर्न
पाकिस्तानी मेहंदी की सबसे बड़ी पहचान इसके जालीदार डिजाइन हैं. ये पैटर्न हाथों को रॉयल लुक देते हैं. मिनिमल लेकिन स्टाइलिश डिजाइन पसंद करने वाली लड़कियों को ये पैटर्न काफी पसंद आते हैं.
फ्लोरल डिजाइन
फूलों से इंस्पायर मेहंदी डिजाइन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते. बड़े-बड़े फूल, पत्तियां और बेलों वाले ये डिजाइन बहुत खूबसूरत लगते हैं. इस तरह के मेहंदी डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉर्डन दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ मैच हो जाते हैं.
हर लड़की की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाले 5 Anklets डिज़ाइन, आपके लुक को भी बना देंगे खास
मंडाला स्टाइल
मंडाला डिजाइन आजकल सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं. पाकिस्तानी मेहंदी में मंडाला आर्ट को बहुत ही खूबसूरती से यूज किया जाता है. ये डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ बहुत ज्यादा अट्रैक्टिव लगते हैं.

थीम डिजाइन
जो दुल्हनें अपनी मेहंदी में पर्सनल टच चाहती हैं, उनके लिए दूल्हा-दुल्हन वाले डिजाइन अच्छे रहते हैं. इसमें लव स्टोरी या शादी से जुड़े खास मूमेंट्स को मेहंदी के जरिए हाथों पर बनाया जाता है.
फ्यूजन मेहंदी
आजकल इंडियन और पाकिस्तानी मेहंदी स्टाइल का फ्यूजन भी खूब पसंद किया जा रहा है. इसमें ट्रेडिशनल इंडियन मोटिफ्स के साथ पाकिस्तानी बारीक डिजाइन्स का कॉम्बिनेश होता है.
सगाई में दिखना है सबसे खास? ये 6 Outfit आइडियाज बना देंगे आपके स्पेशल दिन को और भी यादगार
