Small Pooja Room Designs: आज के समय में छोटे फ्लैट और अपार्टमेंट में जगह बचाना किसी कला से कम नहीं है. बेडरूम, किचन, लिविंग रूम और स्टोरेज के बीच पूजा के लिए अलग कमरा निकालना कई बार मुश्किल हो जाता है. लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि घर में एक सुंदर सी पूजा की जगह नहीं बनाई जा सकता. थोड़ी क्रिएटिविटी के साथ छोटी सी जगह को भी शानदार मंदिर कॉर्नर में बदला जा सकता है. अगर आप भी अपने घर में पूजा के लिए स्मार्ट स्पेस बनाने की सोच रहे हैं, तो ये 10 डिजाइन आइडियाज आपके काम आ सकते हैं.

दीवार पर लगाएं पूजा शेल्फ
फर्श पर जगह नहीं है तो दीवार का इस्तेमाल करें. दो लकड़ी की शेल्फ लगाकर उस पर भगवान की मूर्तियां रख सकते हैं. नीचे छोटी दराज में अगरबत्ती, दीये और पूजा का सामान रखा जा सकता है. हल्की LED लाइट इसे और खूबसूरत बना देगी.
खाली कोने का काम
घर का कोई खाली कोना यूं ही छोड़ने के बजाय वहां छोटा कॉर्नर मंदिर बनाया जा सकता है. नीचे स्टोरेज और सामने पर्दा लगाने से पूजा की जगह अलग नजर आएगी. इस कॉर्नर को आप अपने हिसाब से सजा सकते हैं.
फोल्डेबल पूजा कैबिनेट
ये छोटे फ्लैट के लिए बहुत स्मार्ट ऑप्शन है. बंद करने पर ये नॉर्मल कैबिनेट जैसा दिखता है और खोलते ही छोटा मंदिर तैयार. पूजा के बाद इसे बंद कर दें, जिससे धूल भी कम जमा होगी और पूजा के लिए जगह भी मिल जाएगी.
भारत की ये 5 झीलें नहीं देखीं तो क्या देखा! खूबसूरती ऐसी कि तस्वीरें देखते ही घूमने का मन करेगा

लकड़ी की जाली
अगर आप पूजा के लिए अलग कोना चाहते हैं, लेकिन दीवार नहीं बनाना चाहते, तो लकड़ी की जाली काम आ सकती है. इससे लिविंग रूम में पूजा की जगह अलग दिखाई देगी और घर की खूबसूरती भी बनी रहेगी.
दीवार में मंदिर
दीवार में पहले से कोई आला यानी शेल्फ है तो उसे पूजा की जगह में बदलना आसान रहता है. अंदर हल्के रंग की फिनिश, छोटी मार्बल की पटिया और स्पॉटलाइट लगाकर इसे और खूबसूरत बनाया जा सकता है.

फ्लोटिंग मंदिर
दीवार पर लगा फ्लोटिंग मंदिर आजकल मॉडर्न घरों के लिए काफी पसंद किया जाता है. इसके नीचे छोटी ड्रॉअर बनाकर पूजा की किताबें, दीये और अगरबत्ती रख सकते हैं. इससे फर्श पूरी तरह खाली रहता है.
लकड़ी का मंदिर
अगर आपको घर में पारंपरिक मंदिर चाहिए, तो छोटा लकड़ी का मंदिर भी अच्छा ऑप्शन है. ये आपको किसी भी फर्नीचर मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे. लकड़ी के मंदिर में भी बहुत से डिजाइन आते हैं.
छोटी सी बालकनी को बनाएं घर का सबसे प्यारा कोना, इन 5 चीजों से बदल जाएगा पूरा लुक
