Home मनोरंजन 2 करोड़ में बनी Hanuman Ansh का बड़ा धमाका, 5वें वीकेंड में Dhurandhar को पछाड़ा

2 करोड़ में बनी Hanuman Ansh का बड़ा धमाका, 5वें वीकेंड में Dhurandhar को पछाड़ा

by Preeti Pal 8 September 2026, 2:06 PM IST
8 September 2026, 2:06 PM IST
2 करोड़ में बनी Hanuman Ansh का बड़ा धमाका, 5वें वीकेंड में Dhurandhar को पछाड़ा

Hanuman Ansh Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने तहलका मचा रखा है. रिलीज के समय किसी ने सोचा भी नहीं था कि, ये फिल्म इतनी बड़ी बन जाएगी. सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने अपने 5वें वीकेंड में ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसे देखकर बड़े-बड़े बॉलीवुड रिकॉर्ड भी हैरान हैं. फिल्म ने 5वें वीकेंड में 49.25 करोड़ रुपये नेट कमाए. इस मामले में फिल्म ने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ दोनों को पीछे छोड़ दिया है.

पांचवें वीकेंड में किया कमाल

‘हनुमान अंश’ की कमाई का सबसे दिलचस्प हिस्सा इसका 5वां वीकेंड रहा. फिल्म ने शुक्रवार को 10 करोड़ रुपये, शनिवार को 16.50 करोड़ रुपये और रविवार को शानदार 22.75 करोड़ रुपये कमाए. यानी तीन दिनों में फिल्म की झोली में टोटल 49.25 करोड़ रुपये आए. खास बात ये है कि फिल्म 5वें हफ्ते में पहुंचने के बाद भी हर दिन पहले से ज्यादा कमाई कर रही है.

बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

अब जरा ‘हनुमान अंश’ की तुलना बॉलीवुड की बड़ी हिट फिल्मों से भी कर लेते हैं. ‘धुरंधर’ ने अपने 5वें वीकेंड में 33.25 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, ‘धुरंधर 2’ की 5वें वीकेंड की कमाई 12.55 करोड़ रुपये रही. यानी ‘हनुमान अंश’ ने दोनों फिल्मों को अकेले ही पीछे छोड़ दिया. इतना ही नहीं, ‘हनुमान अंश’ की पांचवें वीकेंड की कमाई ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ दोनों की कमाई 45.80 करोड़ रुपये से भी 3.45 करोड़ रुपये ज्यादा रही.

इस हफ्ते OTT पर आ रही हैं बहुत सी नई फिल्में और सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज

रविवार को आया ट्विस्ट

फिल्म के लिए पांचवां रविवार किसी त्योहार से कम नहीं रहा. 22.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ रविवार इसका 5वें हफ्ते का सबसे बड़ा दिन बन गया. फिल्म के शोज की संख्या भी लगातार बढ़ी. शुक्रवार को जहां करीब 5,055 शो थे, वहीं रविवार तक यह संख्या बढ़कर 7,077 हो गई. ऑक्यूपेंसी भी 47 प्रतिशत से बढ़कर 73 प्रतिशत तक पहुंच गई. हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी रविवार को 78.54 प्रतिशत बताई गई. टिकट बिक्री के आंकड़े भी दर्शकों की दिलचस्पी की कहानी बताते हैं. फिल्म ने शुक्रवार को लगभग 2.95 लाख, शनिवार को 5.14 लाख और रविवार को करीब 4.13 लाख टिकट बेचे.

2 करोड़ से 100 करोड़

‘हनुमान अंश’ की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ इसका पांचवें वीकेंड का रिकॉर्ड नहीं है. करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर चुकी है. 31वें दिन तक भारत में इसका नेट कलेक्शन 122.13 करोड़ रुपये पहुंच गया था. इसके बाद फिल्म ने अपनी रफ्तार जारी रखते हुए भारत में 150 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा भी पार कर लिया है. वैसे, ये कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि आमतौर पर बड़े स्टार्स और बड़े बजट वाली फिल्मों से ही बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद की जाती है. हालांकि, ‘हनुमान अंश’ ने ये साबित किया है कि अच्छी कहानी फिल्म को लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिकाए रख सकती है.

फिल्म ने मारी बाज़ी

बेशक, ‘धुरंधर 2’ का टोटल बॉक्स ऑफिस बिजनेस कहीं ज्यादा बड़ा रहा है. लेकिन 5वें वीकेंड के इस खास मुकाबले में बाजी ‘हनुमान अंश’ के हाथ लगी है. यानी देखा जाए तो, ‘हनुमान अंश’ की कहानी बॉलीवुड के लिए एक दिलचस्प बॉक्स ऑफिस सबक बन गई है. छोटी फिल्म, छोटा बजट और बिना किसी बड़े स्टारडम के शुरुआत करने वाली ये फिल्म अब बड़े रिकॉर्ड को चैलेंज दे रही है.

News Source: PTI

Hanuman Ansh की सफलता के बाद आ रही है Sai Baba की कहानी, संजय मिश्रा का लुक हुआ वायरल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?