Home मनोरंजन 32 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 1942 A Love Story, 8K क्वालिटी और दमदार साउंड के साथ आएगा डबल मज़ा

32 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 1942 A Love Story, 8K क्वालिटी और दमदार साउंड के साथ आएगा डबल मज़ा

by Preeti Pal 6 August 2026, 4:09 PM IST (Updated 7 August 2026, 10:58 AM IST)
6 August 2026, 4:09 PM IST (Updated 7 August 2026, 10:58 AM IST)
32 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 1942 A Love Story, 8K क्वालिटी और दमदार साउंड के साथ फैंस लेंगे मज़ा

1942 A Love Story: अगर आप 90 के दशक की क्लासिक फिल्मों के दीवाने हैं, तो आपके लिए शानदार खबर है. दरअसल, बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में शामिल ‘1942: ए लव स्टोरी’ एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की इस आइकॉनिक फिल्म को अब पहले से कहीं ज्यादा शानदार अंदाज में बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा. 21 अगस्त को पीवीआर आईनॉक्स इस फिल्म को री-रिलीज़ करेगा. खास बात ये है कि इसे 8K रेस्टोरेशन और रीमास्टर्ड 5.1 सराउंड साउंड के साथ फिर से रिलीज किया जा रहा है. यानी दर्शकों को वही पुरानी कहानी, लेकिन बिल्कुल नए अंदाज में देखने को मिलेगी.

32 साल पहले वाला जादू

साल 1994 में रिलीज हुई ‘1942: ए लव स्टोरी’ सिर्फ एक रोमांटिक फिल्म नहीं थी. इसमें आजादी की लड़ाई, प्यार, देशभक्ति और भावनाओं का ऐसा खूबसूरत मेल देखने को मिला था, जिसने इसे भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल कर दिया. फिल्म में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया था. वहीं, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर जैसे कलाकारों ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से कहानी को और मजबूत बनाया. इस फिल्म की कहानी को कामना चंद्रा, शिव कुमार सुब्रमण्यम और विधु विनोद चोपड़ा ने मिलकर लिखा था. इसके स्क्रीनप्ले पर संजय लीला भंसाली ने भी काम किया था.

दीवाली पर गूंजेगा Ramayana का जयघोष! रणबीर कपूर और यश की महायुद्ध गाथा की रिलीज डेट हुई फाइनल

पहले से ज्यादा बढ़िया अनुभव

इस बार फिल्म सिर्फ दोबारा रिलीज नहीं हो रही, बल्कि इसे आधुनिक तकनीक की मदद से पूरी तरह नया रूप दिया गया है. भारत की प्रसाद लैब्स और इटली की मशहूर फिल्म रेस्टोरेशन कंपनी एल ‘इमाजिने रित्रोवाता ने मिलकर फिल्म को 8K में रिस्टोर किया है. साथ ही इसकी तस्वीरों के रंगों को पहले से ज्यादा खूबसूरत बनाया गया है. वहीं, डॉल्बी 5.1 सराउंड साउंड के जरिए हर डायलॉग, हर गाना और हर सीन पहले से कहीं ज्यादा शानदार लगने वाला है. विधु विनोद चोपड़ा ने इस मौके पर पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब ये फिल्म रिलीज हुई थी, तब भारत में डॉल्बी साउंड सिस्टम नया था. फिल्म की साउंड मिक्सिंग लंदन में हुई थी, लेकिन देश के ज्यादातर सिनेमाघरों में डॉल्बी चलाने की सुविधा ही नहीं थी. यहां तक कि कुछ थिएटरों में खास केबल और स्पीकर लगवाने पड़े थे. आखिरकार अब दर्शक इस फिल्म को उसी तरह देख और सुन पाएंगे, जैसा उन्होंने इसे बनाने के समय सोचा था.

आर.डी. बर्मन को श्रद्धांजलि

‘1942: ए लव स्टोरी’की री-रिलीज़ महान संगीतकार आर.डी. बर्मन को श्रद्धांजलि भी मानी जा रही है. फिल्म के सदाबहार गाने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ और ‘कुछ ना कहो’ आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं. दुख की बात रही कि आर.डी. बर्मन इन गीतों की ऐतिहासिक सफलता देखने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए थे. अगर आपने ये फिल्म कभी सिनेमाघर में नहीं देखी या फिर दोबारा उसी जादू को महसूस करना चाहते हैं, तो 21 अगस्त आपके लिए खास होने वाला है. प्यार, देशभक्ति, शानदार संगीत और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी से सजी ये फिल्म एक बार फिर दर्शकों को पुराने दौर की खूबसूरत यादों में ले जाने के लिए तैयार है.

Pradeep Rawat को स्टार्स ने नम आंखों से दी विदाई, सलमान और अमिर के साथ-साथ कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?