Home मनोरंजन वीकेंड होगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट! Friday 7 अगस्त को OTT पर आ रही हैं धमाकेदार फिल्में और सीरीज

वीकेंड होगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट! Friday 7 अगस्त को OTT पर आ रही हैं धमाकेदार फिल्में और सीरीज

by Preeti Pal 6 August 2026, 4:28 PM IST (Updated 6 August 2026, 4:29 PM IST)
6 August 2026, 4:28 PM IST (Updated 6 August 2026, 4:29 PM IST)
वीकेंड होगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट! Friday 7 अगस्त को OTT पर आ रही हैं धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज

Friday OTT Release: अगर आपका वीकेंड प्लान घर पर आराम करने और कुछ नया देखने का है, तो इस शुक्रवार यानी 7 अगस्त को OTT प्लेटफॉर्म्स आपके लिए एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज लेकर आ रहे हैं. इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, जी5 और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. एक तरफ देशभक्ति से भरपूर ड्रामा है, तो दूसरी तरफ साइंस-फिक्शन. इतना ही नहीं, इस बार बच्चों के लिए एनिमेटेड एडवेंचर भी है. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि सबसे पहले क्या देखें, तो यहां इस हफ्ते रिलीज होने वाली नई फिल्मों और सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं.

ऑपरेशन सफेद सागर, नेटफ्लिक्स

अगर आपको सच्ची घटनाओं वाली कहानियां पसंद हैं, तो ये सीरीज फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. 1999 के कारगिल युद्ध पर बनी ये वॉर ड्रामा भारतीय वायुसेना के युवा फाइटर पायलट्स की बहादुरी और उनके परिवारों के संघर्ष को दिखाती है. सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल और अभय वर्मा की दमदार मौजूदगी फिल्म को और खास बनाती है.


दीवाली पर गूंजेगा Ramayana का जयघोष! रणबीर कपूर और यश की महायुद्ध गाथा की रिलीज डेट हुई फाइनल

लेनिन, जी5

अखिल अक्किनेनी की ये एक्शन फिल्म तीन दशकों में फैली एक दिलचस्प कहानी है. फिल्म का लीड किरदार एक अनाथ है, जो अपने गांव लौटकर एक अलग लड़ाई छेड़ देता है. महाभारत से प्रेरित इस कहानी में बदला, न्याय और रिश्तों का मजबूत तड़का देखने को मिलेगा. अगर आपको साउथ की दमदार एक्शन फिल्में पसंद हैं, तो ये फिल्म मिस मत करना.

द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी, जियोहॉटस्टार

बच्चों के साथ-साथ बड़े भी इस एनिमेटेड एडवेंचर का भरपूर आनंद ले सकते हैं. इस बार मारियो, लुइगी और उनके दोस्त पूरी गैलेक्सी घूमने निकलते हैं ताकि बाउजर जूनियर को रोक सकें. शानदार विजुअल्स और मजेदार कहानी इसे पूरे परिवार के लिए परफेक्ट वीकेंड एंटरटेनमेंट बनाती है.

द लास्ट हाउस, नेटफ्लिक्स

अगर आपको हॉरर और साइंस-फिक्शन का कॉम्बिनेशन पसंद है, तो ये फिल्म आपको आखिर तक बांधे रखेगी. कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो अचानक अपने ही घर में कैद हो जाता है. बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं. धीरे-धीरे खाने की चीज़ें खत्म होने लगती हैं, जिससे कहानी में सस्पेंस बढ़ता है.

डेथ इंक सीजन 4, नेटफ्लिक्स

लोकप्रिय डार्क कॉमेडी सीरीज का चौथा और आखिरी सीजन भी इस शुक्रवार रिलीज हो रहा है. परिवार, बिजनेस और सत्ता की लड़ाई के बीच कॉमेडी और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा. अगर आपने इसके पिछले सीजन देखे हैं, तो फिनाले आपके लिए काफी दिलचस्प होने वाला है.

32 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 1942 A Love Story, 8K क्वालिटी और दमदार साउंड के साथ आएगा डबल मज़ा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?