Aamir Khan 3rd Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की प्राइवेट लाइफ अक्सर लाइमलाइट में रहती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही मामला है. दरअसल, लंबे टाइम से उनके और गौरी स्प्रैट के रिश्ते को लेकर बातें हो रही थीं. अब खुद आमिर खान ने गौरी और अपनी शादी को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है. एक्टर ने बताया कि वो अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं.
बदल गई आमिर की सोच
कुछ महीने पहले तक आमिर खान का कहना था कि शादी फिलहाल उनकी प्रायोरिटी नहीं है. फिलहाल वो गौरी के साथ अपने रिश्ते में काफी खुश हैं. लेकिन अब टाइम के साथ उनकी सोच बदल गई है और दोनों ने अपने रिश्ते को एक नया नाम और पहचान देने का फैसला किया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने क्लियर कहा कि शादी की खबर बिल्कुल सही है. हम दोनों 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे. आमिर ने बताया कि ये फैसला किसी जल्दबाजी में नहीं लिया गया, बल्कि दोनों ने फील किया कि अब उनके रिश्ते को अगले लेवल तक ले जाने का सही टाइम आ गया है.
दोनों में अच्छी अंडरस्टैंडिंग
आमिर ने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा कि वो और गौरी एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं. उनके बीच गहरा ट्रस्ट और अंडरस्टैंडिंग है. इसके अलावा एक्टर ने ये भी कहा कि उनके दिल में वो पहले से ही गौरी को अपनी पत्नी मान चुके हैं. उन्होंने कहा कि इस टाइम वो अपनी लाइफ में बहुत पीस फील कर रहे हैं. उनके मुताबिक, जब दो लोग एक-दूसरे के साथ पूरी ईमानदारी के साथ रहते हैं, तो शादी उस रिश्ते का एक खूबसूरत एक्सपेंशन बन जाती है.
प्राइवेट वेडिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी की शादी बहुत प्राइवेट और सिंपल तरीके से होगी. ये सेलिब्रेशन आमिर खान के घर पर ही किया जा सकता है, जिसमें सिर्फ फैमिली मैंबर और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. फिलहाल किसी बड़े या ग्रेंड सेलिब्रेशन की प्लानिंग सामने नहीं आई है. वहीं, मेहमानों की लिस्ट को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन बॉलीवुड में चर्चा है कि आमिर के करीबी दोस्त और सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान भी इस खास मौके का हिस्सा बन सकते हैं.
पिछले साल किया खुलासा
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु से हैं और वेलनेस व ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं. आमिर ने पहली बार पिछले साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी को मीडिया से मिलवाया था. तभी से दोनों के रिश्तों को लेकर बातें हो रही थीं. गौरी का एक 7 साल का बेटा क्विन भी है, जो उनकी पिछली शादी से है. दिलचस्प बात ये है कि गौरी, फिलिप स्प्रैट की पोती हैं. फिलिप स्प्रैट ब्रिटेन में पैदा हुए कम्युनिस्ट विचारक थे, जो 1920 के दशक में भारत आए और बाद में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से भी जुड़े.
कई बार दिल हारें हैं आमिर
अगर आमिर खान की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो वो पहले रीना दत्ता से शादी कर चुके हैं, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आयरा हैं. इसके बाद उन्होंने फिल्म मेकर किरण राव से शादी की थी. इस रिश्ते से उनका एक बेटा आजाद है. हालांकि, दोनों शादियां टाइम के साथ खत्म हो गईं, लेकिन आमिर ने अपनी दोनों एक्स वाइफ के साथ अच्छे रिश्ते बनाए हुए हैं. अब 60 की उम्र में आमिर खान एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं.
News Source: PTI
Bollywood को कई स्टार्स देने वाले Pahlaj Nihalani का निधन, इन फिल्मों से बनाया नाम
