Home मनोरंजन Aamir Khan की तीसरी शादी पर सियासी तूफान! मंत्री नितेश राणे ने ‘लव जिहाद’ से जोड़ा मामला, बॉलीवुड में नया बवाल

Aamir Khan की तीसरी शादी पर सियासी तूफान! मंत्री नितेश राणे ने ‘लव जिहाद’ से जोड़ा मामला, बॉलीवुड में नया बवाल

by Preeti Pal 13 July 2026, 12:42 PM IST (Updated 13 July 2026, 12:43 PM IST)
13 July 2026, 12:42 PM IST (Updated 13 July 2026, 12:43 PM IST)
Aamir Khan की तीसरी शादी पर सियासी तूफान! मंत्री नितेश राणे ने 'लव जिहाद' से जोड़ा मामला, बॉलीवुड में नया बवाल

Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि, इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनकी प्राइवेट लाइफ है. हाल ही में आमिर खान ने वेलनेस और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ीं गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की है. आमिर की शादी को लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और बीजेपी विधायक नितेश राणे ने ऐसा बयान दिया है, जिसने सियासत और फिल्मी गलियारों दोनों में हलचल मचा दी है.

तीसरी शादी पर बवाल!

अहिल्यानगर जिले के शिरडी में मीडिया से बातचीत करते हुए नितेश राणे ने आमिर खान की तीसरी शादी पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को इस तरह के मामलों पर गंभीरता से सोचना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब बड़े फिल्म स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ में ऐसे फैसले लेते हैं, तो सोसाइटी पर उसका असर पड़ता है. लोगों को ये सोचना चाहिए कि वो किन हस्तियों को अपना आइडल मान रहे हैं. राणे ने अपने बयान में ये भी कहा कि क्या आमिर खान को लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर माना जाना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने हिंदू युवाओं से अपील की कि वो ऐसे कलाकारों की फिल्मों को देखने और उन्हें पॉपुलर बनाने से पहले इस बारे में सोचें.

पहली मोहब्बत के लिए लिखा खून से लेटर, अब तीसरे प्यार से कर रहे शादी, बड़ी फिल्मी रही आमिर की लव लाइफ

आमिर की तीसरी शादी

आमिर खान ने 5 जुलाई को मुंबई में अपने पाली हिल वाले घर पर बहुत प्राइवेट सेरेमनी में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की थी. ये उनकी तीसरी शादी है. इससे पहले आमिर ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जो 2002 में खत्म हो गई. इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्म मेकर किरण राव से शादी की, लेकिन दोनों ने साल 2021 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया. अब गौरी से आमिर ने तीसरी शादी की है.

सोशल मीडिया पर बवाल

नितेश राणे के बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. एक तरफ कुछ लोग उनके बयान का सपोर्ट कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ कई यूजर्स इसे आमिर खान की पर्सनल लाइफ में दखल बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रही हैं. फिलहाल आमिर खान ने इस पूरी कंट्रोवर्सी पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या आमिर इस कंट्रोवर्सी पर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे या फिर हमेशा की तरह इसे नजरअंदाज करना पसंद करेंगे.

News Source: PTI

तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, गौरी स्प्रैट के साथ साइन किए पेपर्स; मुकेश अंबानी भी रहे मौजूद

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?