Home मनोरंजन रिलीज से पहले ही दिख रहा है Cocktail 2 का क्रेज, एडवांस बुकिंग में बिके हजारों टिकट

रिलीज से पहले ही दिख रहा है Cocktail 2 का क्रेज, एडवांस बुकिंग में बिके हजारों टिकट

by Preeti Pal 18 June 2026, 1:04 PM IST (Updated 18 June 2026, 1:14 PM IST)
18 June 2026, 1:04 PM IST (Updated 18 June 2026, 1:14 PM IST)
रिलीज से पहले ही दिख रहा है Cocktail 2 का क्रेज, एडवांस बुकिंग में बिके हजारों टिकट

Cocktail 2 Advance Booking: बॉलीवुड की मचअवेटिड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर ऑडियन्स के बीच जबरदस्त एक्साइटेड देखने को मिल रही है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा की एडवांस बुकिंग लगातार स्पीड पकड़ रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार रात 10:30 बजे तक फिल्म ने देश की दो बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन यानी पीवीआर इनॉक्स और सिनेपोलिस में पहले दिन के लिए करीब 26 हजार टिकटों की बिक्री कर ली है. फिल्म की रिलीज में अभी भी टाइम बचा हुआ है. ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि एडवांस बुकिंग में आने वाले टाइम में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

हो सकती है बढ़िया शुरुआत

उम्मीद है कि रिलीज से पहले शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ की एडवांस टिकट बुकिंग 60 हजार के आसपास पहुंच सकती है. अगर ऐसा होता है, तो इसे फिल्म के लिए एक अच्छी शुरुआत माना जाएगा. मैड्डॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है. फिल्म पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ से 11 करोड़ रुपये के बीच का बिजनेस कर सकती है.

Aamir Khan Productions की 10 शानदार फिल्में; जिन्होंने इंडियन सिनेमा को दी नई पहचान

शाहिद कपूर के खास

‘कॉकटेल 2’ शाहिद कपूर के करियर के लिए काफी खास मानी जा रही है. उनकी पिछली दो फिल्में ‘ओ रोमियो’ और ‘देवा’ लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई. यही वजह है कि ये दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं. ऐसे में इस नई फिल्म से शाहिद कपूर को भी काफी उम्मीदें हैं. वैसे, शाहिद कपूर और कृति सेनन इससे पहले ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में साथ नजर आ चुके हैं. दोनों की जोड़ी को ऑडियन्स ने पसंद भी किया था. वहीं, रश्मिका मंदाना पहली बार इस जोड़ी के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी.

14 साल बाद होगा मैजिक

साल 2012 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ ने यंगस्टर्स के दिलों में अलग जगह बनाई. अब लगभग 14 साल बाद डायरेक्टर होमी अडजानिया इसका सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ लेकर लौट रहे हैं. फिल्म की कहानी मॉर्डन रिलेशनशिप्स, प्यार, दोस्ती और इमोशन्स के इर्द-गिर्द घूमती है. एक शानदार इंटरनेशनल लोकेशन में बनी ये फिल्म 3 कैरेक्टर्स की लाइफ और उनके रिश्तों को दिखाएगी. रोमांस, ड्रामा और एंटरटेनमेंट का ये कॉम्बिनेशन फैंस को एक फ्रेश एक्सपीरियंस देने का वादा करता है. ‘कॉकटेल 2’ 19 जून दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. अब देखने वाली बात होगी कि एडवांस बुकिंग की ये एक्साइटमेंट बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी सक्सेस में बदलती है.

सस्पेंस, ट्विस्ट और थ्रिल का मिलेगा जबरदस्त डोज़, Amazon Prime Video पर देखें ये 6 बेस्ट Thriller फिल्में

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?