Fathers Day Gift Ideas: हर साल जून के तीसरे रविवार को Father’s Day मनाया जाता है. यह दिन पापा को स्पेशल फील कराने के लिए सबसे बेस्ट है. इस साल 21 जून को फादर्स डे मनाया जाएगा. आप इस दिन अपने पापा को कुछ स्पेशल गिफ्ट देकर उन्हें खुश कर सकते हैं. हालांकि कोई गिफ्ट आपके प्यार को बयां नहीं कर सकता, लेकिन माता-पिता छोटी-छोटी चीजों से भी खुश हो जाते हैं. आप उन्हें कुछ ऐसा गिफ्ट करें, जो न सिर्फ उन्हें आपकी याद दिलाए, बल्कि उनके काम भी आए. यहां टॉप 5 ऐसे मिनिंगफुल गिफ्ट आइडियाज दिए गए हैं, जो आपके पापा के काम आएंगे.
फोल्डिंग एक्सरसाइज बाइक

बढ़ती उम्र का सबसे ज्यादा असर माता-पिता की सेहत पर पड़ता है. ज्यादातर घरों में माता-पिता घुटनों में दर्द, कमजोरी, शुगर जैसी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं. ऐसे में उनकी हेल्थ का ख्याल रखना बहुत जरूरी है. आप उन्हें फोल्डिंग एक्सरसाइज बाइक गिफ्ट कर सकते हैं, जिससे वे घर बैठे एक्सरसाइज कर सकेंगे. यह आराम से घर के किसी भी कोने में रखी जा सकती है. फोल्डिंग एक्सरसाइज बाइक सेहत के लिए बहुत काम की चीज है, क्योंकि इस पर एक्सरसाइज करने से पूरी बॉडी फिट की कसरत हो जाती है. एक हेल्दी और मीनिंगफुल गिफ्ट के लिए यह अच्छा ऑप्शन है.
एडजस्टेबल डंबल
एक्सरसाइज बाइक की तरह एडजस्टेबल डंबल भी एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है. इसे अपने अनुसार एडजस्ट करके एक्सरसाइज की जा सकती है. मांसपेशियों को मजबूत बनाने और जोड़ों के दर्द के लिए हल्की एक्सरसाइज काफी फायदेमंद है. इससे आपकी मम्मी और पापा दोनों एक्सरसाइज कर सकते हैं.
स्मार्ट वॉच
पेरेंट्स की हेल्थ को मॉनिटर करने के लिए आप उन्हें एक स्मार्ट वॉच भी गिफ्ट कर सकते हैं. यह हमेशा उनके पास रहेगा और उनकी हेल्थ के बारे में आपको खबर देता रहेगा. स्मार्ट वॉच आपके पापा की हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को हमेशा मॉनिटर करेगा और बताएगा कि कब ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

फुट मसाजर
फुट मसाजर भी एक अच्छा गिफ्ट आइडिया है, जो आपके पापा को दिनभर की थकान के बाद रिलैक्स करेगा. फुट मसाजर से पैरों के दर्द से आराम मिलता है और अच्छा फील होता है. इसके अलावा आप बैक मसाजर भी गिफ्ट कर सकते हैं. अगर आपके पापा पीठ के दर्द से परेशान रहते हैं, तो यह उन्हें काफी आराम देगा.
इनफ्यूजर वॉटर बोतल
एक इन्फ्यूजर वॉटर बोतल काफी मीनिंगफुल गिफ्ट है. यह एक खास तरह की बोतल होती है, जिसके बीच में एक चैंबर होता है. इसमें आप नींबू, पूदिना या किसी भी फल के टुकड़े डाल सकते हैं. पानी भरने पर इन चीजों का स्वाद और पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं. हेल्थ का ध्यान रखने के लिए यह एक आसान तरीका है.
इस गर्मी Makeup रहेगा सिंपल और सुपर क्लासी, परफेक्ट दिखने के लिए बस फॉलो करें ये नए रूल्स और Trends
