Home मनोरंजन 7.5 IMDb रेटिंग वाली इस क्राइम थ्रिलर ने OTT पर मचाई धूम, हर एपिसोड के साथ बढ़ेगा सस्पेंस

7.5 IMDb रेटिंग वाली इस क्राइम थ्रिलर ने OTT पर मचाई धूम, हर एपिसोड के साथ बढ़ेगा सस्पेंस

by Preeti Pal 24 July 2026, 12:26 PM IST (Updated 24 July 2026, 12:57 PM IST)
24 July 2026, 12:26 PM IST (Updated 24 July 2026, 12:57 PM IST)
7.5 IMDb रेटिंग वाली इस क्राइम-थ्रिलर ने OTT पर मचाई धूम, हर एपिसोड के साथ बढ़ेगा सस्पेंस

OTT Crime Thriller: अगर आपको ऐसी वेब सीरीज पसंद हैं जो शुरुआत से आखिर तक दिमाग घुमाती रहें, तो ‘कुट्ट्रम पुरिन्धवन: द गिल्टी वन’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. ये तमिल क्राइम-थ्रिलर इन दिनों OTT पर छाई हुई है. शानदार कहानी, दमदार एक्टिंग और ऐसा सस्पेंस जो हर एपिसोड के बाद नया सवाल छोड़ जाए, यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है. दर्शकों ने भी इसे खूब पसंद किया है और IMDb पर इसे करीब 7.5 की रेटिंग मिली है. ये सीरीज सोनीलिव पर हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में उपलब्ध है. सीरीज की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें सिर्फ 7 एपिसोड हैं. यानी पूरी कहानी करीब साढ़े चार घंटे में खत्म हो जाती है. अगर आपका वीकेंड खाली है, तो इसे एक ही बार में आराम से देखा जा सकता है.

कहानी

कहानी एक छोटे से कस्बे से शुरू होती है, जहां मंदिर के उत्सव वाली रात एक मासूम लड़की अचानक गायब हो जाती है. उसी रात उसके पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाती है. मामला जितना सीधा दिखता है, जांच आगे बढ़ने के साथ उतना ही उलझता जाता है. हर किरदार अपने अंदर कोई न कोई राज छिपाए बैठा है. यही बात इस सीरीज को और दिलचस्प बना देती है.

Vijay की आखिरी फिल्म या राजनीतिक रैली? फुल मास, फुल मैसेज, पर खो गई Jana Nayagan की कहानी!

स्टारकास्ट

सीरीज में अभिनेता पसुपति ने मुख्य भूमिका निभाई है. उनकी एक्टिंग इस वेब सीरीज की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने एक ऐसे इंसान का किरदार निभाया है, जो अपराधबोध, नैतिक दुविधा और सच छिपाने के बीच फंसा हुआ है. उनके साथ विदार्थ और लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली ने भी अपनी भूमिकाओं से कहानी को मजबूती दी है. अगर आप सोच रहे हैं कि ये सिर्फ एक साधारण मर्डर मिस्ट्री है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. कहानी सिर्फ अपराध की गुत्थी नहीं सुलझाती, बल्कि ये भी दिखाती है कि एक छोटा सा फैसला किसी इंसान की पूरी जिंदगी कैसे बदल सकता है. जैसे जैसे एपिसोड आगे बढ़ते हैं, सच और झूठ के बीच की दूरी कम होती जाती है. दर्शक आखिरी एपिसोड तक अंदाजा नहीं लगा पाते कि असली मुजरिम कौन है. ऐसे में अगर आप लंबे समय से किसी ऐसी क्राइम थ्रिलर की तलाश में हैं, जिसमें सस्पेंस, इमोशन और दमदार कहानी तीनों का बेहतरीन मेल हो, तो ‘कुट्ट्रम पुरिन्धवन: द गिल्टी वन’ आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है.

टल गया Ramayana का ट्रेलर, जानें आखिरी वक्त पर मेकर्स ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?