Home मनोरंजन दोस्ती, हल्दी और ढेर सारी खुशियां… Jennifer Winget ने शेयर कीं शादी की अनदेखी तस्वीरें

दोस्ती, हल्दी और ढेर सारी खुशियां… Jennifer Winget ने शेयर कीं शादी की अनदेखी तस्वीरें

by Preeti Pal 3 August 2026, 12:48 PM IST (Updated 3 August 2026, 1:04 PM IST)
3 August 2026, 12:48 PM IST (Updated 3 August 2026, 1:04 PM IST)
दोस्ती, हल्दी और ढेर सारी खुशियां... Jennifer Winget ने शेयर कीं शादी की अनदेखी तस्वीरें

Jennifer Winget Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. पिछले महीने उन्होंने ब्रिटेन के खूबसूरत वेस्ट वेल्स में बिजनेसमैन विलियम इश्माइल के साथ शादी की थी. शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब प्यार बटोरा. अब जेनिफर ने अपने फैंस को एक और खास तोहफा दिया है. उन्होंने अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर हल्दी फंक्शन की कई कैंडिड तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों में सिर्फ शादी की रस्में ही नहीं, बल्कि दोस्तों के साथ बिताए गए खूबसूरत पल भी कैद हैं. तस्वीरें देखते ही फैंस का दिल खुश हो गया और सोशल मीडिया पर इनकी जमकर तारीफ होने लगी.

जेनिफर की खूबसूरती

हल्दी समारोह में जेनिफर हरे रंग के खूबसूरत लहंगे में बहुत प्यारी लग रही हैं. वहीं, उनके पति विलियम इश्माइल सफेद शेरवानी में काफी हैंडसम दिखे. पूरे फंक्शन में दोनों के चेहरे पर मुस्कान और एक-दूसरे के लिए प्यार साफ नजर आया. परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी ने इस सेलिब्रेशन को और भी खास बना दिया. तस्वीरों में जेनिफर अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं. कहीं दोस्तों ने उन्हें हल्दी लगाई, तो कहीं सभी मिलकर हंसते-मुस्कुराते नजर आए.

इमोशनल पोस्ट

इन यादगार पलों को शेयर करते हुए जेनिफर ने एक इमोशन नोट भी लिखा. उन्होंने कहा कि उनकी हल्दी सिर्फ एक रस्म नहीं थी, बल्कि एक खूबसूरत पल था. उन्होंने लिखा कि जब भी वो इन तस्वीरों को देखती हैं, हर बार नई मुस्कान, गले लगना या फिर दोस्तों का प्यार नजर आता है. उन्होंने खुद को दुनिया की सबसे खुशकिस्मत इंसान बताते हुए कहा कि इतने शानदार दोस्तों का साथ मिलना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद है.

रामायण का सबसे रहस्यमयी किरदार! जानें कौन था Vidhyutjiva, जिसका किरदार निभा रहे हैं Vivek Oberoi

जेनिफर के दोस्त

इन तस्वीरों में जेनिफर के करीबी दोस्त और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे करण वाही, हरलीन सेठी और सेहबान अजीम भी नजर आए. तीनों ने पूरे फंक्शन में खूब मस्ती की. हरलीन सेठी ने भी सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, यारी, दोस्ती, हल्दी. वैसे, पिछले महीने ही जेनिफर और विलियम ने अपनी शादी की घोषणा की थी. दोनों ने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें और एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया.

कौन हैं जेनिफर के पति

अगर विलियम इश्माइल की बात करें तो वो सिंगापुर के एमएचसी डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है. फाइनेंस, ट्रेडिंग और बिजनेस डेवलपमेंट के सेक्टर में उनका लंबा अनुभव है. इसके अलावा बात करें जेनिफर की तो, उन्होंने साल 2012 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘दिल मिल गए’ के सेट पर हुई थी. हालांकि, साल 2014 में जेनिफर और करण अलग हो गए थे. बाद में करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु से शादी की.

Spider-Man: Brand New Day का धमाका! पहले ही वीकेंड की कमाई ने बना दिया दुनियाभर में नया रिकॉर्ड

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?