Home मनोरंजन Kangana Ranaut के नए बयान ने फिर खींचा लोगों का ध्यान, इस बार कन्वर्ट होने को लेकर बोली मन की बात

Kangana Ranaut के नए बयान ने फिर खींचा लोगों का ध्यान, इस बार कन्वर्ट होने को लेकर बोली मन की बात

by Preeti Pal 3 August 2026, 1:28 PM IST
3 August 2026, 1:28 PM IST
Kangana Ranaut के नए बयान ने फिर खींचा लोगों का ध्यान, इस बार कन्वर्ट होने को लेकर बोली मन की बात

Kangana Ranaut : बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है. इस वीडियो में कंगना अपनी सोच और पहचान को लेकर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा कि अब वो ‘संघी’ और ‘कट्टर हिंदू बनना चाहती हैं’ उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं.

शेयर किया वीडियो

कंगना रनौत ने ये वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में वो बॉलीवुड और समाज से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखती दिखाई दीं. इसी बीच उन्होंने कुछ हिंदू एक्ट्रेसेस का जिक्र करते हुए दावा किया कि इंडस्ट्री में कई कलाकार खुद को लिबरल दिखाने की कोशिश करते हैं. वो धीरे-धीरे ऐसी विचारधारा का समर्थन करने लगते हैं, जिसे उन्होंने लेफ्टिस्ट प्रोपेगेंडा बताया. वीडियो में कंगना कहती हैं कि वो हमेशा से हिंदू रही हैं, लेकिन अब वो अपनी पहचान को और मजबूती से जीना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि वो भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस की विचारधारा के साथ खुद को और गहराई से जोड़ना चाहती हैं. कंगना ने ये भी कहा कि वो अब एक संघी और कट्टर हिंदू बनना चाहती हैं.

Spider-Man: Brand New Day का धमाका! पहले ही वीकेंड की कमाई ने बना दिया दुनियाभर में नया रिकॉर्ड

वायरल हुआ वीडियो

जैसे ही कंगना रनौत का ये वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई. कुछ लोगों ने कंगना की बेबाकी की तारीफ की. उनका कहना है कि हर इंसान को अपनी सोच खुलकर रखने का अधिकार है. वहीं, दूसरी तरफ कई यूजर्स ने उनके बयान पर सवाल भी उठाए. वैसे, कंगना रनौत पहले भी अपने राजनीतिक और सामाजिक बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं. चाहे फिल्म इंडस्ट्री के मुद्दे हों, राजनीति हो या फिर देश से जुड़े सामाजिक विषय, वो अक्सर बिना झिझक अपनी राय सामने रखती हैं.

बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स

फिल्मों की बात करें तो कंगना इन दिनों अपने राजनीतिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान दे रही हैं. सांसद बनने के बाद भी वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. जल्द ही कंगना अपनी हिट फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल में दिखाई देंगी. बात करें कंगना की ताजा वीडियो की तो, इसे लेकर अब तक बीजेपी या आरएसएस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

दोस्ती, हल्दी और ढेर सारी खुशियां… Jennifer Winget ने शेयर कीं शादी की अनदेखी तस्वीरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?