Home लाइफस्टाइल साड़ी हो या सूट, सभी पर जचेंगे ये ज्वैलरी सेट, देखें नई दुल्हनों के लिए लेटेस्ट डिजाइन

साड़ी हो या सूट, सभी पर जचेंगे ये ज्वैलरी सेट, देखें नई दुल्हनों के लिए लेटेस्ट डिजाइन

by Neha Singh 25 June 2026, 2:16 PM IST (Updated 25 June 2026, 2:19 PM IST)
25 June 2026, 2:16 PM IST (Updated 25 June 2026, 2:19 PM IST)
Bridal Jewellery Set

Bridal Jewellery Set: शादी के बाद हर नई दुल्हन सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती है. सभी ऐसे में सही ज्वेलरी सेट आपके पूरे आउटफिट की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकता है. आप साड़ी पहनें, स्टाइलिश सूट पहनें या ट्रेडिशनल अनारकली, मैचिंग ज्वेलरी सेट आपके लुक को और अट्रैक्टिव बनाते हैं. आज मार्केट में कुंदन, पोल्की, ऑक्सिडाइज्ड, टेंपल और डायमंड स्टाइल ज्वेलरी के कई लेटेस्ट डिजाइन मिलते हैं, जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के लुक को परफेक्ट बनाते हैं. अगर आप भी अपने शादी के बाद के फंक्शन या खास मौकों के लिए खूबसूरत ज्वेलरी ढूंढ रही हैं, तो यहां बताए गए लेटेस्ट ज्वेलरी सेट आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस साबित हैं.

लक्ष्मी टेंपल ज्वैलरी

नई ब्राइड के पास लेटेसेट स्टाइलिश ज्वैलरी सेट जरूर होने चाहिए, क्योंकि शादी के शरुआती दिनों में कई सारी रस्में होती हैं और लोगों का आना-जाना लगा रहता है. इसलिए आपको हमेशा प्रेजेंटेबल लगना चाहिए. लक्ष्मी टेंपल ज्वैलरी सेट काफी ट्रेडिशनल वाइब देता है. आप इसे हेवी साड़ियों के साथ कैरी कर सकती हैं. यह रेड और येलो साड़ी पर बहुत सुंदर लगेगा.

पोल्की सेट

आजकल पोल्की सेट काफी ट्रेंड कर रहा है. यह नई ब्राइड्स को बहुत पसंद है. साड़ी और अनारकली के साथ यह पोल्की सेट बहुत ही सुंदर लगता है. पोल्की सेट अपने मोती और डायमंड की शाइन की वजह से रॉयल लुक देता है.

क्यूबिक डायमंड सेट

अगर आपको सॉफ्ट ग्लैम चाहिए, तो क्यूबिक डायमंड सेट बेस्ट ज्वैलरी है. इसे आप लाइट पिंक या क्रीम कलर की साड़ियों के साथ पहन सकती हैं. यह सूट के साथ भी बहुत सुंदर लगेगा. इस ज्वैलरी को आप किसी स्पेशल डे पर या रिसेप्शन पार्टी में पहन सकती हैं.

कुंदन चोकर सेट

कुंदन चोकर सेट नई दुल्हनों पर बहुत सुंदर लगता है. यह हेवी साड़ियों के साथ बेस्ट लगता है. अगर आप इसे स्वीटहार्ट नेक लाइन के ब्लाउज के साथ पहनती हैं, तो यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा. हर ब्राइड के पास यह जरूर होना चाहिए. आप इसे घर की शादी में लहंगे या अनारकली के साथ भी पहन सकती हैं.

डायमंड नेकलेस

अगर आप शादी के बाद अपने पति के साथ बाहर घूमने जाती हैं या अगर आप कोई स्टाइलिश गाउन पहनती हैं, तो उस पर डायमंड नेकलेस बहुत ही सुंदर लगेगा. इसके अलावा शिमर वाली साड़ियों पर भी यह खूब जचेगा. इस ज्वैलरी के साथ सॉफ्ट मेकअप और एक सुंदर ड्रेस कैरी करें.

आउटडोर हल्दी फंक्शन में बनना है सबसे खूबसूरत दुल्हन? ये ट्रेंडी Haldi Outfits बनाएंगे आपका लुक परफेक्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?