Home लाइफस्टाइल लंबी लड़कियों पर बहुत अच्छी लगेंगी ये साड़ियां, पहनकर Deepika Padukone से नहीं दिखेंगी कम

लंबी लड़कियों पर बहुत अच्छी लगेंगी ये साड़ियां, पहनकर Deepika Padukone से नहीं दिखेंगी कम

by Preeti Pal 28 May 2025, 4:39 PM IST
28 May 2025, 4:39 PM IST
लंबी लड़कियों पर बहुत अच्छी लगेंगी ये साड़ियां, पहनकर Deepika Padukone से नहीं दिखेंगी कम

Saree for Tall Women: वैसे तो साड़ी हर लड़की पर प्यारी लगती है, लेकिन आज कुछ खास डिजाइन लेकर आए हैं जो खासतौर पर लंबी लड़कियों पर खूब जचेंगी.

28 May, 2025

Saree for Tall Women: भारतीय लड़कियों को साड़ी पहनना काफी पसंद है, फिर चाहे वो किसी भी उम्र की क्यों ना हो. स्कूल की लड़की से लेकर वर्किंग वुमन और दादी-नानी को भी साड़ी पहनने का शौक होता है. खास मौके पर तो लड़कियां साड़ी ही पहनना पसंद करती हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ खूबसूरत साड़ियां लेकर आए हैं. इस तरह की साड़ियां लंबी लड़कियों पर खूब अच्छी लगेंगी.

टिश्यू साड़ी

अगर आपकी भी हाइट शिल्पा शेट्टी की तरह अच्छी है तब आप इस तरह की टिश्यू साड़ी भी पहन सकती हैं. ऐसी लाइट कलर की साड़ियां आपको ऑनलाइन आराम से मिल जाएंगी.

फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी

ऑफ व्हाइट कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पहनकर आप भी बहुत खूबसूरत लगने वाली हैं. इस तरह का स्लीवलेस ब्लाउज पहनकर आपको परफेक्ट साड़ी लुक मिलेगा.

आइवरी गोल्डन टिश्यू साड़ी

एक्ट्रेस मालविका मोहनन का ये साड़ी लुक यंग लड़कियों को खूब पसंद आएगा. आप भी साड़ी में ट्रेडिशनल और मॉर्डन लुक चाहती हैं तो इस तरह की साड़ी भी पहन सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः सिंपल प्लाजो छोड़कर बनवाओ सिगरेट पैंट, ये 6 डिजाइन बदल देंगे आपके सूट का स्टाइलिश

फ्लोरल प्रिंट साड़ी

फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ियां समर सीजन में खूब बिकती हैं. आपको भी गर्मियों में बेस्ट दिखना है तो ऐसी एक साड़ी खरीद सकती हैं. आप भी रकुलप्रीत सिंह की तरह अपने लुक को स्टाइल कर सकती हैं.

शिफॉन साड़ी

बैंगनी कलर की शिफॉन साड़ी पहनकर रश्मिका मंदाना ने अपनी फिल्म पुष्पा 2 को प्रमोट किया. उनकी साड़ी के बॉर्डर पर सीक्वेंस का काम था. आप भी ऐसी प्लेन साड़ी पहनकर किसी फंक्शन में जा सकती हैं.

सिल्क साड़ी

कृति सेनन बहुत ही खूबसूरत एक्ट्रेस हैं. ये ग्रीन साड़ी उनकी खूबसूरती को और निखार रही है. खुले बाल, स्टेटमेंट इयररिंग और माथे पर बिंदी लगाकर उन्होंने इस लुक को पूरा किया.

यह भी पढ़ेंः गर्मियों में पहनें ये स्लीवलेस कॉटन कुर्ती, स्टाइल के साथ कंफर्ट भी मिलेगा पूरा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?