Cocktail 2 Box Office Collection: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की मचअवेटिड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ आखिरकार 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बढ़िया कमाई की. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियन्स से मिक्स रिव्यू मिले हैं. लेकिन कमाई के मामले में इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. शाहिद कपूर. कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में करीब 14.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 16.20 करोड़ रुपये रहा.
दुनियाभर में कमाई
भारतभर में ‘कॉकटेल 2’ के 10 हजार से ज्यादा शोज चलाए गए. शाम और रात के शो में ऑडियन्स की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली. सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने करीब 7.36 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह दुनियाभर में ‘कॉकटेल 2’ का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 24 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुका है.
ओरिजिनल फिल्म को छोड़ा पीछे
‘कॉकटेल 2’ ने साल 2012 में रिलीज हुई ओरिजिनल ‘कॉकटेल’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. उस टाइम सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर फिल्म ने पहले दिन 10.47 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं, नई ‘कॉकटेल 2’ ने 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसके अलावा ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शो में ऑडियन्स की मौजूदगी लगभग 11 प्रतिशत रही. हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ा, थिएटर्स में भीड़ बढ़ती गई. दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी 21 प्रतिशत से ज्यादा रही. शाम और रात के शो में ये 23 प्रतिशत और 37 प्रतिशत तक पहुंच गई. चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और पुणे जैसे शहरों में फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला.
आपका वीकेंड होगा सुपर एंटरटेनिंग! OTT पर रिलीज हुईं ये नई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी मॉर्डन रिलेशनशिप्स और बदलते प्यार को दिखाती है. इसमें कुणाल और दिया की कहानी दिखाई गई है, जो कॉलेज के दिनों से साथ हैं. लंबे टाइम से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं. दोनों ने लाइफ के कई चैलेंजेस का सामना साथ मिलकर किया है. फिर फैमिली और रिश्तेदारों का शादी को लेकर बढ़ता प्रेशर उनकी लाइफ को मुश्किल बना देता है. इस बीच दोनों इटली के खूबसूरत शहर सिसिली घूमने निकल जाते हैं. यहीं उनकी मुलाकात होती है दिया की पुरानी सहेली एली से. इसके बाद कहानी में नया ट्विस्ट आता है.
वीकेंड कलेक्शन का इंतज़ार
फिल्म का डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया है. इसमें शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. फिल्म को दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है. अब मेकर्स के साथ-साथ ‘कॉकटेल 2’ की कास्ट की नज़रें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हुई हैं. उम्मीद है कि पहले वीकेंड पर ये फिल्म 50-60 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से क्रॉस कर लेगी.
