Home लाइफस्टाइल Aamir ने Gauri को पहनाई करोड़ों दिलों वाली अंगूठी! 131 कारीगर, 256 घंटे और दुनिया का रेयर Ruby बना प्यार की निशानी

Aamir ने Gauri को पहनाई करोड़ों दिलों वाली अंगूठी! 131 कारीगर, 256 घंटे और दुनिया का रेयर Ruby बना प्यार की निशानी

by Preeti Pal 9 July 2026, 4:34 PM IST
9 July 2026, 4:34 PM IST
Aamir Khan ने Gauri Spratt को पहनाई करोड़ों दिलों वाली अंगूठी! 131 कारीगर, 256 घंटे और दुनिया का रेयर रूबी बना प्यार की निशानी

Aamir Khan Wedding Ring: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने एक बार फिर अपनी लाइफ की नई शुरुआत कर दी है. 5 जुलाई को मुंबई के अपने बांद्रा वाले घर में उन्होंने गौरी स्प्रैट से शादी रचाई. इस शादी में उनकी फैमिली, बच्चे और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. शादी की तस्वीरों ने जहां फैंस का दिल जीत लिया, वहीं अब सबसे ज्यादा बातें गौरी की उस शानदार वेडिंग रिंग की हो रही है, जिसे लोग वन इन अ मिलियन बता रहे हैं. वैसे, ये कोई सिंपल वेडिंग रिंग नहीं, बल्कि ऐसा मास्टरपीस है जिसे बनाने में 131 कारीगरों की मेहनत और 256 घंटे का टाइम लगा. सबसे खास बात ये है कि इसमें जड़ा रूबी दुनिया के सबसे रेयर स्टोन्स में से एक माना जाता है.

इमोशनल एंगल

इस खास वेडिंग रिंग का सेंटरपीस है मेडागास्कर का नेचुरल कैबोशॉन कट रूबी. ये रूबी इतना रेयर है कि इसे वन इन अ मिलियन यानी लाखों में एक माना जाता है. इस तरह के खास रूबी को ढूंढ़ने में ही 3 महीने से ज्यादा का टाइम लग गया. इसके बाद इसे खूबसूरत वेडिंग रिंग बनाने के लिए 256 घंटे तक लगातार काम किया गया.

क्रिएट किया मैजिक

इस खूबसूरत अंगूठी को तैयार करने में 131 जोड़ी एक्सपीरियंस्ड हाथों ने काम किया. डिजाइन तैयार करने से लेकर स्टोन सेटिंग और फिनिशिंग तक हर स्टेप पर बहुत बारीकी से काम किया गया. यही वजह है कि ये रिंग सिर्फ एक जूलरी पीस नहीं, बल्कि एक मास्टरपीस बनकर सामने आई. इसका हर हिस्सा हाथों से तैयार किया गया, जिससे गौरी की अंगूठी की खूबसूरती को और खास बना दिया.

पहली मोहब्बत के लिए लिखा खून से लेटर, अब तीसरे प्यार से कर रहे शादी, बड़ी फिल्मी रही आमिर की लव लाइफ

क्या है खासियत?

आमतौर पर रूबी वाली अंगूठियों में स्टोन को सीधे बैंड पर लगाया जाता है, लेकिन गौरी स्प्रैट की वेडिंग रिंग का डिजाइन बिल्कुल अलग है. रूबी को क्राउन यानी मुकुट जैसी गोल्ड स्ट्रक्चर के अंदर सेट किया गया. यही डिजाइन इसे रॉयल लुक देता है. इसके अलावा रूबी को कैबोशॉन कट दिया गया है. इसमें पत्थर को कई लेयर में नहीं काटा जाता, बल्कि उसे चिकना और गुंबद जैसा शेप दिया जाता है. इससे रूबी का नेचुरल कलर और शाइन कई गुना ज्यादा निखरकर सामने आती है.

पीढ़ियों के लिए विरासत

इस रिंग को डिजाइन करते टाइम मकसद सिर्फ शादी की अंगूठी बनाना नहीं था. इसे एक हीरलूम जूलरी की तरह तैयार किया गया. ऐसी धरोहर जिसे आने वाली पीढ़ियों तक संभालकर रखा जा सके. रेयर मेडागास्कर रूबी, डायमंड डिटेलिंग और बेमिसाल कारीगरी का कॉम्बिनेशन इस अंगूठी की खासियत है.

शादी भी रही रॉयल

शादी के मौके पर आमिर खान ने आइवरी कलर का धोती-कुर्ता पहना था, जिसे एक खूबसूरत ब्रोच से स्टाइल किया गया था. वहीं, गौरी स्प्रैट पेस्टल शेड के खूबसूरत लहंगे, लेयर्ड नेकलेस और ताजे फूलों से सजे हेयरस्टाइल में बहुत खूबसूरत लगीं. हालांकि, उनके पूरी ब्राइडल लुक में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उसी रूबी रिंग ने.

तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, गौरी स्प्रैट के साथ साइन किए पेपर्स; मुकेश अंबानी भी रहे मौजूद

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?