Home लाइफस्टाइल बेल मेहंदी के ये 6 सिंपल डिजाइन आपके हाथों को देंगे स्टाइलिश लुक, त्योहार पर सब करेंगे तारीफ

बेल मेहंदी के ये 6 सिंपल डिजाइन आपके हाथों को देंगे स्टाइलिश लुक, त्योहार पर सब करेंगे तारीफ

by Preeti Pal 21 August 2026, 4:21 PM IST
21 August 2026, 4:21 PM IST
बेल मेहंदी के ये 6 सिंपल डिजाइन आपके हाथों को देंगे मिनिमल और स्टाइलिश लुक, त्योहार पर सब करेंगे तारीफ

Simple Mehndi Design: मेहंदी का नाम आते ही अक्सर दिमाग में भरे-भरे और मुश्किल डिजाइन आने लगते हैं. लेकिन आजकल बहुत सी लड़कियां ऐसा मेहंदी डिजाइन पसंद कर रही हैं, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ लाइट और क्लासी भी लगे. अगर आपको भी हाथों पर ज्यादा मेहंदी पसंद नहीं है, तो बेल मेहंदी डिजाइन आपके लिए एकदम बढ़िया ऑप्शन है. इस तरह की मेहंदी को फ्रंट और बैक हैंड दोनों पर आराम से लगाया जा सकता है. ऐसे में आज हम आपके लिए 6 आसान और स्टाइलिश बेल मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप त्योहार के लिए ट्राई कर सकती हैं.

सिंपल डिजाइन

अगर आपको बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो इस तरह का बेल डिजाइन लगवा सकती हैं. रक्षाबंधन के त्योहार पर आप इस तरह का डिजाइन अपने हाथों में लगाकर और खूबसूरत लगेंगी. ये फ्रंट हैंड पर काफी ज्यादा सुंदर लगता है. लाइट मेहंदी पसंद करने वाली लड़कियों के लिए ये डिजाइन बेहतरीन है.

उंगलियों वाली बेल

आपको कुछ ऐसा चाहिए जो थोड़ा मॉडर्न दिखे? तो हाथ की कलाई से उंगलियों तक जाती बेल भी ट्राई कर सकती हैं. इस तरह का मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है. अच्छी बात ये है कि ये डिजाइन जल्दी भी लग जाता है.

Palazzo के ये 8 शानदार डिजाइन बदल देंगे आपका पूरा लुक, सूट पहनकर लगेंगी आलिया भट्ट की तरह क्यूट

मॉडर्न बेल

बैक हैंड पर मेहंदी लगानी हो तो कलाई से लेकर मिडिल फिंगर की तरफ जाती हुई बेल काफी स्टाइलिश लगेगी. बीच में एक छोटा फूल या सर्कल वाला पैटर्न भी बनाया जा सकता है. इस तरह की मेहंदी हमेशा ही लड़कियों की पसंद रही है. आप पूरी उंगलियों भरने की जगह सिर्फ एक-दो फिंगर्स पर ही मेहंदी लगाएं.

जालीदार पैटर्न

अगर आपको सिंपल डिजाइन में थोड़ा एक्स्ट्रा ट्विस्ट चाहिए, तो बेल के साथ छोटी जाली वाला पैटर्न बना सकती हैं. इस तरह की मेहंदी अब दुल्हन भी काफी ज्यादा पसंद कर रही हैं.

फूल पत्ती वाली बेल

लंबी बेल डिजाइन उन लड़कियों को ज्यादा पसंद आती है, जिन्हें मिनिमल मेहंदी पसंद है. इस तरह की मेहंदी बहुत आसानी से और कम टाइम में लग जाती है. अगर आपके पास मार्केट जाकर मेहंदी लगवाने का समय नहीं है, तो आप खुद भी इस तरह की मेहंदी लगा सकती हैं.

Gold Tops के ये नए डिजाइन हैं कुछ ज्यादा ही खूबसूरत, सूट से लेकर साड़ी तक हर लुक पर लगेंगे शानदार

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?