Indoor Plants: घर को पौधों से सजाने का शौक तो बहुत लोगों को होता है, लेकिन हर घर में अच्छी धूप मिले, ये जरूरी नहीं. खासकर फ्लैट, ऑफिस या ऐसे कमरों में जहां खिड़की छोटी हो या धूप सीधे न आती हो, वहां पौधे रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. लेकिन अच्छी खबर ये है कि कुछ पौधे कम रोशनी में भी आसानी से एडजस्ट कर लेते हैं. हालांकि, कोई भी हरा पौधा हमेशा के लिए बिल्कुल अंधेरे में जिंदा नहीं रह सकता. इसलिए बिना धूप का मतलब ऐसी जगह से है जहां सीधी धूप नहीं आती. ऐसे में आपके लिए कुछ ऐसे पौधों की लिस्ट लेकर आए हैं जो कम रोशनी में भी हरे-भरे रह सकते हैं.
ZZ फ्लांट
अगर आप ऐसे पौधे की तलाश में हैं जिसे ज्यादा देखभाल की जरूरत न हो, तो ZZ प्लांट शानदार ऑप्शन है. इसकी मोटी पत्तियां पानी और ऊर्जा को स्टोर करने में मदद करती हैं. यही वजह है कि ये कम रोशनी और कभी-कभार पानी मिलने पर भी काफी समय तक ठीक रह सकता है. अंधेरे कोने में इसकी ग्रोथ धीमी जरूर होगी, लेकिन पत्तियां लंबे समय तक हरी रहेंगी.
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट काफी लंबे टाइम तक जिंदा रहता है. ये कम रोशनी में भी अच्छी तरह टिक जाता है और इसकी सीधी, लंबी पत्तियां घर को मॉडर्न लुक देती हैं. बेडरूम, ऑफिस या कम रोशनी वाले बाथरूम के लिए भी ये एक बेहतरीन पौधा है.
मनी प्लांट
कम रोशनी वाले घरों के लिए मनी प्लांट हमेशा से पसंदीदा रहा है. इसकी लटकती हुई बेलें कमरे को खूबसूरत लुक देती हैं. बहुत कम रोशनी में इसकी पत्तियों के रंग फीके पड़ सकते हैं, लेकिन पौधा आमतौर पर अच्छी तरह सर्वाइव कर लेता है.
घर को दें रॉयल और मॉडर्न लुक, ये 6 Home Decor आइडिया बदल देंगे पूरा माहौल
आयरन प्लांट
नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये पौधा कितना मजबूत है.कास्ट आयरन प्लांट कम रोशनी, तापमान में बदलाव और कम पानी को भी आसानी से सह लेता है. इसकी चौड़ी, गहरे हरे रंग की पत्तियां धीरे-धीरे बढ़ती हैं, लेकिन इसे बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती.
लिली
लिली का पौधा कम रोशनी में स्वस्थ रह सकता है. ये पौधा आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है. हालांकि, इसके सफेद फूलों के लिए थोड़ी ज्यादा रोशनी बेहतर रहती है. इसलिए इसे ऐसे कमरे में रखें जहां बिल्कुल अंधेरा न हो.
चाइनीज़ एवरग्रीन
अगर आपको सिर्फ हरे पौधों के बजाय कुछ रंग भी पसंद हैं, तो चाइनीज़ एवरग्रीन अच्छा ऑप्शन है. इसकी कई किस्मों में हरी, सिल्वर और गुलाबी पैटर्न वाली पत्तियां मिलती हैं. ये कम रोशनी में भी एडजस्ट कर लेता है.
पार्लर पाम
पार्लर पाम लंबे समय से कम रोशनी वाले घरों की शोभा बढ़ाता आया है. इसकी पतली और झुकी हुई पत्तियां आपके घर को खूबसूरत और थोड़ा ट्रॉपिकल लुक देती हैं. ये लगातार कम रोशनी वाली जगहों पर भी अच्छी तरह रह सकता है.
दुबई में SRK का 8500 वर्गफुट का लग्जरी हॉलिडे होम, खरीदा नहीं फिर भी है शाहरुख के नाम
