Home मनोरंजन Cocktail 2 से पहले देख डालिए Shahid Kapoor की ये 7 दमदार फिल्में, हर कैरेक्टर में दिखेगा अलग अंदाज

Cocktail 2 से पहले देख डालिए Shahid Kapoor की ये 7 दमदार फिल्में, हर कैरेक्टर में दिखेगा अलग अंदाज

by Preeti Pal 19 June 2026, 12:02 PM IST (Updated 20 June 2026, 12:17 PM IST)
19 June 2026, 12:02 PM IST (Updated 20 June 2026, 12:17 PM IST)
Cocktail 2 से पहले देख डालिए Shahid Kapoor की ये दमदार फिल्में, हर कैरेक्टर में दिखेगा एक्टर का अलग अंदाज

Shahid Kapoor Best Films: बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक शाहिद कपूर एक बार फिर लाइमलाइट में हैं. डायरेक्टर होमी अदजानिया की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आ रहे हैं. आज यानी 19 जून को फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ भी हो चुकी है. ऐसे में अगर आप भी शाहिद कपूर के फैंन हैं, तो उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों पर एक नजर जरूर डालनी चाहिए. इन्हीं फिल्मों ने शाहिद को बॉलीवुड का इतना बड़ा स्टार बनाया है.

जब वी मेट

सबसे पहले बात करते हैं साल 2007 में रिलीज़ हुई ‘जब वी मेट’ की. इस फिल्म में शाहिद ने आदित्य कश्यप का कैरेक्टर निभाया था, जो लाइफ से परेशान एक बड़ा बिजनेसमैन होता है. फिल्म में उनकी बैलेंस्ड एक्टिंग को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. उनके साथ करीना कपूर की जोड़ी ने फिल्म में चार चांद लगाने का काम किया. आज भी ये फिल्म बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक्स में सामिल है.

कमीने

इसके बाद आई ‘कमीने’, जिसने शाहिद की इमेज पूरी तरह बदल दी. फिल्म में उन्होंने जुड़वां भाइयों चार्ली और गुड्डू का डबल रोल किया था. विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने साबित कर दिया कि शाहिद सिर्फ रोमांटिक हीरो ही नहीं, बल्कि एक दमदार आर्टिस्ट भी हैं. ये फिल्म साल 2009 में रिलीज़ हुई थी.

सस्पेंस, ट्विस्ट और थ्रिल का मिलेगा जबरदस्त डोज़, Amazon Prime Video पर देखें ये 6 बेस्ट Thriller फिल्में

हैदर

साल 2014 में रिलीज हुई ‘हैदर’ शाहिद के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में शामिल है. विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे लड़के का रोल किया, जो दर्द, गुस्से और मेंटल स्ट्रेस से गुजर रहा है. इस फिल्म में शाहिद के काम की क्रिटिक्स ने भी जमकर तारीफ की थी.

उड़ता पंजाब

अगर शाहिद के सबसे अलग और चैलेंजिंग कैरेक्टर्स की बात हो तो ‘उड़ता पंजाब’ का नाम जरूर लिया जाएगा. इसमें उन्होंने टॉमी सिंह नाम के सिंगर का रोल किया है, जिसे ड्रग्स की लत है. उनका लुक, बॉडी लैंग्वेज और एक्टिंग बहुत ही शानदार थी.

पद्मावत

‘पद्मावत’ में शाहिद ने महारावल रतन सिंह का रोल किया था. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच शाहिद ने इस फिल्म में अपने काम से सबका ध्यान खींचा. फिल्म में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस काफी ज्यादा इम्प्रेसिंग थी.

कबीर सिंह

‘कबीर सिंह’ शाहिद कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही. गुस्सैल और टूटे दिल वाले सर्जन के रोल में उनकी इंटेंस एक्टिंग ने लोगों को काफी एंटरटेन किया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और शाहिद के करियर को नई ऊंचाई दी.

विवाह

शाहिद की रोमांटिक फिल्मों की बात हो और ‘विवाह’ का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. प्रेम के रोल में शाहिद ने एक परफेक्ट और संस्कारी लाइफपार्टनर की इमेज दिखाई थी. उनकी मासूमियत ने ऑडियन्स का दिल जीत लिया था.

ट्रोलिंग के बाद भी नहीं बदले Dia Mirza के सुर, एक्ट्रेस ने समझाया पुरुषों और क्लाइमेट चेंज का रिश्ता

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?